फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Answer sought from NTA-UGC on accuracy of answers in NET answer key

Noida News: नेट उत्तर कुंजी में उत्तरों की सटीकता पर एनटीए-यूजीसी से मांगा जवाब

Sat, 09 Nov 2024 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
Answer sought from NTA-UGC on accuracy of answers in NET answer key
प्रयागराज समेत अन्य केंद्रों के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

--------------------------------

-हाईकोर्ट ने मामले में दायर चुनौती याचिका पर सुनवाई के दौरान जारी किए नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने अंतिम नेट उत्तर कुंजी में उत्तरों की सटीकता को चुनौती याचिका पर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह याचिका नेट राजनीति विज्ञान के उम्मीदवार अब्दुल वारिस शेख ने दायर की है।न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने सभी पक्षों को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए सुनवाई पांच दिसंबर तय की है।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह, उज्जवल गौर और सौरभ द्विवेदी ने कहा कि मामला राजनीति विज्ञान पेपर में विशिष्ट उत्तर कुंजी विसंगतियों पर केंद्रित है, जिसमें विशेष रूप से एक त्रुटि पर जोर दिया गया है, जो कई उम्मीदवारों के स्कोर और शैक्षणिक भविष्य को प्रभावित कर सकती है। याची ने औपचारिक रूप से उत्तर कुंजी का विरोध करते हुए तर्क दिया कि एक सही उत्तर वाले प्रश्न को गलत तरीके से अंकित किया गया है। उन्होंने कहा नेट उम्मीदवारों के लिए निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित करने की दिशा में नियम तय किए जाने जरूरी है। उन्होंने कहा सभी उम्मीदवारों के लिए नेट स्कोर की अखंडता को बनाए रखने के लिए कठोर मूल्यांकन प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए निर्देश दिए जाए ताकि निष्पक्ष स्कोरिंग मानक तय किए जाए।अदालत ने शुक्रवार को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और अन्य प्रमुख प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर याचिका पर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed