{"_id":"68c1c55e99e64a7dee01d894","slug":"anshdeep-rohit-and-gurbakshs-model-got-first-place-na-news-c-128-1-svns1027-144027-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अंशदीप, रोहित और गुरबख्श के मॉडल ने पाया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अंशदीप, रोहित और गुरबख्श के मॉडल ने पाया प्रथम स्थान
विज्ञापन
रानियां । विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते अतिथिगण व स्टाफ। स्कूल
रानियां। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां में खंड स्तरीय पर्यावरण प्रदर्शनी का बुधवार को आयोजन किया गया। इसमें खंड के 17 विद्यालयों से 117 प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल रानियां से अंशदीप, रोहित और गुरबख्श के मॉडल ने प्रथम स्थान स्थान हासिल किया।
वहीं पीएमश्री स्कूल खारियां के छात्र पुनीत के ग्रेविटी आधारित मॉडल ने द्वितीय स्थान, राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुस्सर से रोहित और सचिन ने तृतीय स्थान और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा किरण ने रीयूज ऑफ प्लास्टिक मॉडल में सांत्वना पुरस्कार भेंट किया गया।
कार्यक्रम में जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार अरोड़ा ने की। प्रधानाचार्य इंद्रजीत कौर सैनी ने बताया कि प्रदर्शनी में पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं, समाधानों और संरक्षण के तरीकों को प्रदर्शित किया जाता है।
विज्ञापन
लोगों को पौधे लगाना, रीसाइक्लिंग, ऊर्जा बचाना, प्लास्टिक व प्रदूषण के कुप्रभावों को मॉडल, चार्ट और खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को जागरूक करना रहा। खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार अरोड़ा ने कहा बच्चों को पर्यावरण स्वच्छ, संरक्षण और सुरक्षा करने के बारे में संदेश दिया।