{"_id":"68e27bffc4b630296f035337","slug":"another-ghat-will-be-built-for-the-devotees-at-chhath-ghat-noida-news-c-23-1-lko1064-77254-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छठ घाट पर व्रतियों के लिए बनेगा एक और घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छठ घाट पर व्रतियों के लिए बनेगा एक और घाट
विज्ञापन
फोटो
- 25 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ शुरु होगा छठ पर्व, स्वाती मिश्रा देंगी प्रस्तुति
- नेफोवा फाउंडेशन और पूर्वांचल एकता मंच के पदाधिकारियों ने परखी तैयारियां
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नेफोवा फाउंडेशन और पूर्वांचल एकता मंच के पदाधिकारियों ने रविवार को आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम की रुपरेखा को तय करने और समन्वय के लिए एक मूर्ति स्थित छठ घाट पर बैठक की। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष वर्तमान घाट के बगल में एक नया घाट का निर्माण किया जाए, जिससे व्रतियों और उनके साथ आने वाले लोगों को अर्घ्य देने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
नेफोवा फाउंडेशन एवं पूर्वांचल एकता मंच के दीपांकर कुमार ने बताया कि इस वर्ष छठ पूजा की शुरुआत 25 अक्टूबर को नहाय खाय से होगी। इसी दिन संध्याकाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में शाम सात बजे से गायिका स्वाती मिश्रा अपनी प्रस्तुति देंगी। वहीं अगले दिन 26 अक्टूबर को खरना के अवसर पर गायक धीरज कान्त घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 27 अक्टूबर को अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों द्वारा अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में आसपास की सोसायटियों के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। 28 अक्टूबर को प्रात काल में उदयगामी सूर्य को अर्ध्य देते हुए सूर्य भगवान की आराधना की जाएगी तथा इसी के साथ महापर्व छठ की समाप्ति होगी।