फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Another Diwali has passed, but the flyover on the 130-meter road has not started.

Noida News: एक और दिवाली बीती, नहीं शुरू हुआ 130 मीटर रोड का फ्लाईओवर

Wed, 22 Oct 2025 10:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
Another Diwali has passed, but the flyover on the 130-meter road has not started.
तिलपता से मकौड़ा गोलचक्कर के बीच 130 मीटर रोड पर बन रहा है फ्लाईओवर
विज्ञापन

वर्ष 2020 में शुरू हुआ था निर्माण, अब तक बीत चुकी हैं आठ से अधिक डेडलाइन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो की 130 मीटर रोड पर तिलपता से मकौड़ा गोलचक्कर के बीच बन रहा फ्लाईओवर एक बार फिर तय समय पर शुरू नहीं हो सका। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने इस दिवाली तक फ्लाईओवर की एक लेन शुरू करने का दावा किया था, लेकिन वह भी अधूरा रह गया। अब तक आठ से अधिक डेडलाइन निकल चुकी हैं।
इस फ्लाईओवर के शुरू होने से जाम और अंडरपास में पानी भरने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब लोगों को अगले वर्ष तक इंतजार करना होगा। डीएफसीसी अधिकारियों का कहना है कि काम तेजी से चल रहा है और जल्द पूरा करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

करीब 2.5 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर का निर्माण वर्ष 2020 में शुरू हुआ था। उस समय दिसंबर 2020 तक इसे पूरा करने का दावा किया गया था, लेकिन वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर को प्राथमिकता देने के चलते काम अधूरा रह गया। पिछले साल कॉरिडोर पूरा होने के बाद निर्माण फिर से गति पकड़ने की उम्मीद थी। डीएफसीसी ने तब भी दिवाली और दिसंबर तक फ्लाईओवर शुरू करने का वादा किया था, मगर वह डेडलाइन भी निकल गई। इस वर्ष भी करीब 20 प्रतिशत कार्य अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को हो रही परेशानी
फ्लाईओवर नहीं बनने से 130 मीटर रोड पर यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। फिलहाल वाहनों को अंडरपास से निकाला जा रहा है, लेकिन भारी वाहन खराब होने, सड़क टूटने और बारिश में पानी भरने जैसी समस्याओं से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर बनने के बाद यातायात सुचारू होगा और क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed