{"_id":"693c133e8e276580eb06ab5e","slug":"annual-election-of-civil-and-criminal-bar-association-on-24th-grnoida-news-c-23-1-lko1064-82721-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 24 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 24 को
विज्ञापन
- सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान, शाम छह से शुरू होगी मतगणना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन (गौतमबुद्ध नगर) के वार्षिक चुनाव 2025-2026 को लेकर बुधवार को एल्डर्स कमेटी की बैठक हुई। इसमें आगामी चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ब्रह्म सिंह नागर ने की। बैठक में तय हुआ कि बार का चुनाव 24 दिसंबर को होगा। घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 19 और 20 दिसंबर को होगी। 19 दिसंबर को नामांकन सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। वहीं 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामाकंन दाखिल किए जा सकेंगे। इसी 20 दिसंबर को ही नामांकन वापसी की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक होगा। जबकि नामांकन पत्रों की जांच दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक की जाएगी। प्रत्याशियों की अंतिम सूची उसी दिन शाम 5 बजे जारी कर दी जाएगी। 24 दिसंबर की सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जिसमें 1:30 बजे से 2:00 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा। जबकि शाम 6 बजे से मतगणना शुरू होगी। जिसके बाद परिणाम जारी किए जाएंगे।
गड़बड़ी की शिकायत पर कार्रवाई करेगी समिति
एल्डर कमेटी का कहना है कि निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित चुनाव कराना प्राथमिकता है। चुनाव के दौरान आचार संहिता और बार परंपराओं का पूर्ण पालन कराया जाएगा। बैठक में अधिवक्ताओं की सहूलियत, नामांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता, मतदान में सुगमता और गिनती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था जैसे बिंदुओं पर विशेष चर्चा हुई।