फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Announced to adopt a village in Punjab

Noida News: पंजाब का एक गांव गोद लेने का किया ऐलान

Tue, 09 Sep 2025 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
Announced to adopt a village in Punjab
गुरचरन राजू व सुखविन्दर बब्बर ने कहा बाढ़ से अधिक प्रभावित वाले गांव का करेंगे विकास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सुखविन्दर सिंह बब्बर और कांग्रेस छोड़ चुके गुरचरन सिंह राजू ने यमुना पार की संगत के सहयोग से पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री भेजी। इस अवसर पर दोनों ने घोषणा की कि पंजाब के एक ऐसे गांव को गोद लेकर उसका विकास किया जाएगा जहां लोग सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।
सुखविन्दर सिंह बब्बर और गुरचरन सिंह राजू ने बताया, वे स्वयं डेरा बाबा नानक, अजनाला समेत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वहां जाकर वे जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। उसी दौरान उस गांव का चयन करेंगे, जिसे गोद लेकर उसके विकास की जिम्मेदारी उठाई जाएगी। दूसरी ओर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अजनाला तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव बूड़ैवाल और लखोवाल में मेडिकल कैंप लगाए। कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने बताया, इन कैंपों में एसकेएस अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की और मुफ्त दवाइया दी गईं। साथ ही शुरुआती स्वास्थ्य परीक्षण भी नि:शुल्क किए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय तक पानी जमा रहने से मलेरिया और अन्य बीमारियों का खतरा है, इसलिए आने वाले दिनों में और भी मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। राहत सामग्री, सूखा राशन और जरूरी सामान भी घर-घर पहुंचाया जा रहा है। कैंपों में चाय, पानी और लंगर सेवा भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed