फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Annakut festival is today, with 3,000 kilograms of prasad prepared.

Noida News: अन्नकूट पर्व आज, 3000 किलो का प्रसाद होगा तैयार

Wed, 22 Oct 2025 01:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 22 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Annakut festival is today, with 3,000 kilograms of prasad prepared.
26...जनता कालोनी ​स्थित वैश्य गौशाला परिसर में अन्नकूट पर्व की तैयारी करते कारीगर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। अन्नकूट पर्व बुधवार को शहर में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को जोरशोर से तैयारियां की गईं। जनता काॅलोनी स्थित वैश्य गोशाला एवं व्यायामशाला अन्नकूट पर्व के अवसर पर 3000 किलो का प्रसाद तैयार किया जाएगा। इसमें कढ़ी चावल, पूरी, आलू की सब्जी, हलवा, दही भल्ले, कांजी वड़ा, बाजरे की खिचड़ी, पापड़ व चौलाई के लड्डू आदि शामिल रहेंगे।
भोग लगाने के बाद ही प्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजकों का दावा है कि यहां 5000 लोगों के लिए प्रयोग तैयार किया जाएगा। वहीं, अन्य मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर अन्नकूट पर्व मनाया जाएगा। अन्नकूट को लेकर जनता कॉलोनी स्थित गोशाला परिसर में मंगलवार सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी गईं। शाम तक उनको अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

गोशाला एवं व्यायामशाला की आयोजन समिति के प्रधान सुभाष तायल ने बताया कि पहले गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाएगा और फिर भोग लगाने के बाद अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया जाएगा। गोशाला के कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तायल ने बताया कि इस कार्यक्रम में समाजसेवी उद्योगपति राजेश जैन मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय बंसल, सुरेश बंसल, अजय बंसल, बृज भूषण बंसल शामिल रहेंगे। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदन गोयल भी बतौर अतिथि शामिल होंगे। समिति सचिव विजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष जय भगवान ऐरन व सह सचिव राजेंद्र ऐरन ने बताया कि इसके अलावा जनता काॅलोनी में ही अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और प्रसाद वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed