फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Anjali, Dnyaneshwari and Akash won gold in weightlifting

Noida News: सभी केंद्राें के ध्यानार्थ - भारोत्तोलन में अंजलि, ज्ञानेश्वरी और आकाश ने जीता स्वर्ण

Wed, 31 May 2023 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Anjali, Dnyaneshwari and Akash won gold in weightlifting
भारोत्तोलन में अंजलि, ज्ञानेश्वरी और आकाश ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन



खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022
जीबीयू में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की भारोत्तोलन प्रतियोगिता शुरू
शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुक्केबाजी का मुकाबला

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन बालक और बालिका वर्ग की दो-दो श्रेणी की प्रतियोगिता हुई। बालिका वर्ग के 45 किग्रा वर्ग में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी की अंजलि पटेल और 49 किग्रा वर्ग में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की ज्ञानेश्वरी यादव ने स्वर्ण पदक जीता है। उधर, बालक वर्ग के 55 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी के आकाश श्रीनिवास ने जीता है।
जीबीयू में मंगलवार को पहले बालिका वर्ग के 45 किग्रा वर्ग की प्रतियोगिता हुई। इसमें स्वर्ण जीतने वाली अंजलि ने 149 किग्रा (स्नेच में 67 किग्रा व क्लीन एंड जर्क में 82 किग्रा) वजन उठाया। एडमास यूनिवर्सिटी की चंद्रिका ने रजत और आंध्र यूनिवर्सिटी की राजेश्वरी ने कांस्य जीता है। 49 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी ने 173 किग्रा (स्नेच में 76 किग्रा व क्लीन एंड जर्क में 97 किग्रा) वजन उठाया। इस प्रतियोगिता का रजत पदक मैंगलौर यूनिवर्सिटी की लक्ष्मी बी. और कांस्य योगी वेमना यूनिवर्सिटी की बोर्नाली बोराह ने अपने नाम किया है।
विज्ञापन

उधर बालक वर्ग के 55 किग्रा में आकाश श्रीनिवास ने 228 किग्रा (स्नेच में 103 किग्रा व क्लीन एंड जर्क में 125 किग्रा) वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जबकि कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्टि्रयल टेक्नोलॉजी के कुम्भेश्वर मलिक ने रजत और मैंगलोर यूनिवर्सिटी के प्रशांत सिन्हा ने कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा 61 किग्रा वर्ग में महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी के सौरभ एस. ने स्वर्ण पदक जीता है। सौरभ ने 245 किग्रा (स्नेच में 109 किग्रा व क्लीन एंड जर्क में 136 किग्रा) वजन उठाया। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के सागर मादार ने रजत और तिरुवल्लुवर यूनिवर्सिटी के रुथेश्वर ने कांस्य जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
मुक्केबाजी में शालू, रानी और लकी की जीत
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुक्केबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन अलग-अलग भार वर्ग में क्वार्टर फाइनल खेले गए। बालिका वर्ग में गुरु जम्भेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की शालू, रानी और लकी ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह 45-48 किग्रा वर्ग में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की हिमांशी, 50-52 किग्रा वर्ग में डीयू के रिंकू व चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी की प्रियंका, 50-54 किग्रा में भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की आरजू व महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी राजस्थान की सोनम, 54-57 किग्रा में राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य यूनिवर्सिटी, राजस्थान की विंका ने, 57-60 किग्रा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी कृति ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed