फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Anish Raj won bronze in the World Skating Championships

Noida News: वर्ल्ड स्केटिंग चैंपियनशिप में अनीश राज ने हासिल किया कांस्य

Thu, 18 Sep 2025 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
Anish Raj won bronze in the World Skating Championships
चीन में चल रही 73वीं इनलाइन स्पीड चैंपियनशिप की जूनियर कैटेगरी में जीता पदक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। चीन में चल रही 73वीं इनलाइन स्पीड वर्ल्ड स्केटिंग चैंपियनशिप में नोएडा के अनीश राज ने कांस्य पदक हासिल किया है। स्केटर अनीश राज ने लेप रोड रेस जूनियर कैटेगरी में यह पदक हासिल किया। सेक्टर-77 निवासी अनीश ने 13 सितंबर से चाइना में शुरू हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के सामने भारत का लोहा मनवाया।
अनीश राज ने नोएडा में ही अपनी पढ़ाई लिखाई की है और अपना स्केटिंग का अभ्यास करते हैं। अनीश ने बताया कि यह जीत एक सपने के सच होने जैसा है। यह एक ऐसा पल है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा। उन्होंने परिवार और गुरुजनों का दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना बेहद गर्व की अनुभूति कराता है। अपने देश को और भी सम्मान दिलाने के लिए कड़ी मेहनत जारी रखूंगा। यह पदक हर उस भारतीय का है जो समर्पण और दृढ़ता की शक्ति में विश्वास रखता है।
विज्ञापन


101 स्वर्ण जीत चुके हैं अनीश
गौतमबुद्ध नगर रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सह सचिव सौरभ कुमार ने बताया कि अनीश राज राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में अब तक 101 स्वर्ण, 15 रजत और 5 कांस्य पदक जीत चुके हैं। यह स्केटिंग में उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का जीवंत उदाहरण है। इन प्रतियोगिताओं में सीबीएसई जोनल और नेशनल, प्रदेश, राष्ट्रीय आदि प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसी साल उन्होंने एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से बारहवीं पास की है। वह स्कूल में हमेशा 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बधाइयों का सिलसिला जारी

अनीश के कोच और उनके परिजनों ने बताया कि जैसे ही ये बेटे अनीश ने ये जीत हासिल की तो उनके नाते रिश्तेदारों और चाहने वाले खेल प्रेमियों के फोन आना शुरू हो गए। लगातार बधाई संदेश के मैसेज सोशल मीडिया और फोन कॉल आ रहे हैं। परिजनों ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है, जो भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह बेटे का इसी तरह साथ देंगे, जहां जहां उसे परिवार की मदद चाहिए होगी, वहां उसका पूरा साथ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed