{"_id":"68fa7e3f24da1ec29b04d66b","slug":"animals-play-an-important-role-in-agriculture-rana-na-news-c-246-1-sknl1023-145744-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कृषि क्षेत्र में पशुओं की महत्वपूर्ण भूमिका ः राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कृषि क्षेत्र में पशुओं की महत्वपूर्ण भूमिका ः राणा
Fri, 24 Oct 2025 12:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
रादौर में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते कृषि मंत्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से वीरवार को शहर के पशु चिकित्सालय में प्रदेश स्तरीय मुंह-खुर व गला घोटू बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्यातिथि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निदेशक डॉ. प्रेम सिंह ने शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।
मंत्री राणा ने कहा कि कृषि क्षेत्र में पशुओं की अहम भूमिका होती है। पशुपालन किसानों के श्रम और आय में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। टीकाकरण अभियान प्रदेश के प्रत्येक जिला में एक माह तक चलेगा। अभियान के तहत पशुपालन विभाग केचिकित्सक व चिकित्सा सहायक गांवों में पहुंच कर चार माह से अधिक की आयु की सभी गाय, भैंस का मुफ्त टीकाकरण करेंगे।
उन्होंने पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सकों से कहा कि कोई भी पशु बिना टीकाकरण के न रहे। टीकाकरण करने से पहले गांवों की सूची तैयार करें और उसके बाद संबंधित गांव के सरपंच इत्यादि को सूचना दें, ताकि गांव में मुनादी इत्यादि के माध्यम से पशुपालकों को टीकाकरण की सूचना पहले से ही मिल सकें। जब पूरे गांव का पशु टीकाकरण हो जाए तो सरपंच से यह जानकारी अवश्य लें कि कोई पशु बिना टीकाकरण रह तो नहीं गया।
विज्ञापन
पशुओं को दोनों रोगों से बचाव के लिए पशुपालन विभाग द्वारा वर्ष में चार बार दो अलग-अलग टीकों से पशुओं का टीकाकरण किया जाता था। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के महानिदेशक डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि मुंह, खुर रोग एक वायरस के कारण होता है। इसे पशु खाना-पीना छोड़ देता है। पशुओं को तेज बुखार आता है और दुग्ध उत्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। गला घोटू रोग भी बैक्टीरिया के कारण होता है। इस अवसर पर एसडीएम नरेंद्र सिंह, उप निदेशक डॉ. सतबीर सिंह, डॉ. विजय कुमार, चेयरमैन रूपिंद्र सिंह, चेयरमैन रजनीश मेहता, चेयरमैन धर्म सिंह बंचल, सतीश सैनी खुर्दबन मौजूद रहे।