फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Animal welfare is an important issue, every aspect should be discussed

Noida News: पशु कल्याण महत्वपूर्ण मुद्दा, हर पहलू पर होनी चाहिए बात

Sun, 14 Sep 2025 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Animal welfare is an important issue, every aspect should be discussed
-गौतमबुद्ध विवि में हुई 48वीं क्षेत्रीय कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय वैज्ञानिक हुए शामिल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में हैप्पी एनिमल्स, हेल्दी यील्ड विषय पर अंतरराष्ट्रीय सोसाइटी फॉर एनिमल एथोलॉजी की 48वीं क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 6 अंतरराष्ट्रीय तथा 4 राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक, अकादमिक विद्वान, वैज्ञानिक, पशु चिकित्सक और विद्यार्थी शामिल रहे।

बायोटेक्नोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. रेखा पुरिया ने भारत में पशुओं के महत्व और उनके प्रति गहन सम्मान पर प्रकाश डाला। डॉ. राजीव वर्शनी ने कहा कि पशु कल्याण एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसे विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर उठाया जाना चाहिए। डॉ. विजय पाल सिंह ने टिकाऊ कृषि की नींव के रूप में पशु कल्याण पर जोर देते हुए इसके लिए कानूनों को मजबूत और सुधारने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने वैज्ञानिक और करुणामयी दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. इंदरजीत सिंह ने भारतीय डेयरी क्षेत्र में पशु व्यवहार अध्ययन के महत्व पर जोर दिया। प्रो. डोनाल्ड एम. ब्रूम, डॉ. जैनिस सिगफोर्ड, प्रो. रोसांगेला, गुयेन वान क्वोक और डॉ. अनामिका शर्मा जैसे विशेषज्ञों ने वैश्विक दृष्टिकोण साझा किए। सत्रों में सक्रिय संवाद और विचार-विमर्श हुआ। इस मौके पर डॉ. जे.पी. मुयाल और डॉ. इम्तेयाज़ क़मर, डॉ. निशा गौर और डॉ. इति शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed