फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Animal terror in Jewar

Noida News: जेवर में जानवरों का आतंक, एक हजार लोगों को काटा

Mon, 25 Aug 2025 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Animal terror in Jewar
फोटो-
विज्ञापन

- पीएचसी में 70 व सीएचसी में हर रोज कुत्ते, बिल्ली व बंदर काटने के आ रहे हैं 30 मरीज
पीयूष गौतम

यमुना सिटी। जेवर में इन दिनों कुत्ते, बंदर और बिल्लियों के काटने की घटनाओं में भारी वृद्धि देखने को मिल रही है। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों पर इन मामलों में पीड़ितों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है, जिससे स्वास्थ्यकर्मी और प्रशासन चिंतित है। पिछले एक महीने में एक हजार से भी अधिक लोगों को जानवरों ने काट लिया। औसतन प्रतिदिन 80 से अधिक मरीज इन जानवरों के काटने का इलाज कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में प्रतिदिन औसतन 60 से 80 लोग कुत्तों के काटने के बाद इलाज के लिए आ रहे हैं। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर भी हर रोज 20 से 30 मरीज इसी तरह के मामले लेकर पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक बदलते मौसम के कारण जानवरों के मनोस्थिति पर भी असर पड़ता है। इसके कारण पशुओं में चिड़चिड़ापन आ जाना भी मामलों में बढ़ोतरी का एक कारण हो सकता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शर्फे जेया ने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद बिना देर किए तुरंत नल खोलकर लगभग आधे घंटे तक जख्म वाले जगह पर साबुन से धोते रहें।
विज्ञापन


---

जानवर के काटने पर क्या करें

- घाव को तुरंत साबुन और पानी से 30 मिनट तक धोएं। इससे संक्रमण का खतरा कम होता है।

- तुरंत डॉक्टर से मिलें : बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल जाएं।

- डॉक्टर की सलाह पर एंटी-रेबीज का टीका लगवाएं। टीके की कोई भी खुराक न छोड़ें।

----------

क्या न करें

- घाव को कसकर पट्टी से न ढकें। उसे खुला रहने दें ताकि हवा लगती रहे।

- एंटीसेप्टिक न लगाएं : घाव को धोने के बाद उस पर कोई भी एंटीसेप्टिक क्रीम न लगाएं।

- बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा न खाएं, स्थिति बिगड़ सकती है।

- किसी भी तरह के अंधविश्वास जैसे झाड़-फूंक पर भरोसा न करें।

---------------
वर्जन
एनिमल बाइट के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्टॉक में एंटी रेबिज के पर्याप्त टीके मौजूद हैं।
- शर्फे जेयां, चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed