फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   animal smuglar arrested

Noida News: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी गो-तस्कर

Tue, 10 Mar 2026 09:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
animal smuglar arrested
फोटो--
विज्ञापन

- चंदौली में दर्ज मुकदमे में था फरार, कंटेनर में गोवंश को भरकर भेजता था आरोपी
- हरियाणा के सोनीपत से पकड़कर ग्रेटर नोएडा लाकर पूछताछ किया बाद किया गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नोएडा यूनिट ने गो-तस्करी के एक मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरिफ हुसैन निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई है। आरोपी चंदौली में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था। एसटीएफ नोएडा के अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्र का कहना है कि सोमवार को टीम को सूचना मिली कि गो-तस्करी के मामले में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी आरिफ हरियाणा के सोनीपत औद्योगिक क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना के बाद एसटीएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी लंबे समय से गो-तस्करी के संगठित गिरोह से जुड़ा हुआ था। आरोपी के खिलाफ चंदौली के थाना कोतवाली में मामला दर्ज है। आरोपी के नेटवर्क और उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।



कंटेनर से गोवंशीय पशुओं की तस्करी कराने का आरोप : पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके मोहल्ले का रहने वाला हसीब नाम का व्यक्ति पहले से ही गो-तस्करी का काम करता था। उसी के संपर्क में आने के बाद उसने भी इस अवैध कारोबार में कदम रखा। आरिफ ने इस काम को व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए अपने नाम से एक कंटेनर खरीदा था। इसी कंटेनर में गोवंश को भरकर विभिन्न राज्यों में तस्करी के लिए भेजा जाता था। मामले में पुलिस ने उसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article