{"_id":"698f618e4debe75f260e944e","slug":"animal-husbandry-department-engaged-in-raising-funds-for-cow-shelter-noida-news-c-23-1-lko1064-87674-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गौशाला के लिए फंड जुटाने में लगा पशुपालन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गौशाला के लिए फंड जुटाने में लगा पशुपालन विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा।
पशुपालन विभाग दानदाताओं से गौशाला के संचालन के लिए फंड जुटाने में लगा है। कई सालों से फंड का बैंक खाता खाली पड़ा है। विभाग के अधिकारी दानदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। बैंक खाते का क्यूआर कोड बनवाया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरुण कुमार सचान ने बताया कि गौतमबुद्धनगर में 18 गौशालाओं में करीब दस हजार गोवंश हैं।
तीन साल पहले विभाग ने दान फंड के लिए खाता खुलवाया था। तब से ही बैंक खाता खाली है। विभाग ने कई बार दानदाताओं से दान के लिए आह्ववान किया, लेकिन फंड नहीं जुटाया जा सका। अब दानदाताओं से दान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए खाते का क्यूआर कोड भी बनवाया जा रहा है।