फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Anil Dujana's brother-in-law and close friend returned, simple silence

Noida News: वापस लौटा अनिल दुजाना का साला और करीबी, साधी चुप्पी

Sun, 07 May 2023 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Anil Dujana's brother-in-law and close friend returned, simple silence
वापस लौटा अनिल दुजाना का साला और करीबी, साधी चुप्पी
विज्ञापन

- एनकाउंटर के बाद से दोनों हो गए थे लापता
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अनिल दुजाना के एनकाउंटर के बाद से लापता हुआ उसका साला और करीबी शनिवार को वापस लौट आए। हालांकि उनके लापता होने के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई। केवल इतना बताया गया है कि दोनों मेरठ में थे और वहीं से लौटकर आए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के पास मोबाइल नहीं थे। दोनों अनिल दुजाना के साथ ही दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के लिए निकले थे। इसके बाद अनिल दुजाना के मेरठ में एनकाउंटर में मारे जाने की खबर मिली और दोनों लापता हो गए।
दुजाना के दिल्ली कोर्ट में जाने की बात को गुप्त रखा गया था। इसके बावजूद आशंका जताई जा रही है कि अनिल के किसी करीबी ने ही उसकी मुखबिरी की है। अनिल के गिरोह से जुड़े उन लोगों पर शक जाहिर किया जा रहा है, जिन लोगों से रुपयों को लेकर उसकी अनबन चल रही थी। इधर, एसटीएफ की जांच के कारण अनिल दुजाना के करीबी भी खुद को उससे कोई संबंध नहीं होने का दावा करने लगे हैं। जिन लोगों को गिरोह की बेनामी संपत्ति के संबंध में जानकारी है, वह भी जांच की आंच से बचने के लिए अनिल से कभी कोई संबंध नहीं होने का दावा करने लगे हैं।
विज्ञापन


उधार के पैसे मांगने पर व्यापारी को सुंदर भाटी के नाम से दी धमकी
ग्रेटर नोएडा। उधार दिए गए सामान के पैसे मांगने पर एक व्यापारी को सुंदर भाटी के नाम से जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में बीटा-2 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी गई शिकायत में अजय कुमार ने कहा है कि उनका साइट-4 में कन्हैया टिंबर के नाम से शोरूम है। विनायक सिद्धी नाम का एक व्यक्ति उनकी दुकान से पांच लाख 65 हजार रुपये का सामान लेकर गया था। आरोपी ने एक माह बाद सामान का रुपया देने का वादा किया था। व्यापारी का आरोप है कि एक माह बाद आरोपी से रुपये मांगने तो उसने सुंदर भाटी के नाम से धमकी दी है। आरोपी ने व्यापारी को धमकाते हुए कहा है कि उसका सुंदर भाटी गिरोह से संपर्क है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी गिरोह से ताल्लुक रखता है या नहीं ये जांच के बाद ही पता चलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed