{"_id":"605b9e308ebc3edb551fa39a","slug":"anil-dujana-gang-s-1-arrested-grnoida-news-noi573430596","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल दुजाना गिरोह का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल दुजाना गिरोह का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यूपी एसटीएफ और बिसरख पुलिस ने अनिल दुजाना गिरोह के 25 हजार के इनामी बदमाश अमरदीप गिरी उर्फ शिवा को ग्रेनो वेस्ट स्थित एक मूर्ति गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि वह हापुड़ के आभूषण व्यापारी की हत्या करने जा रहा था। पुलिस ने बदमाश को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
बिसरख कोतवाली प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि परीक्षितगढ़, मेरठ निवासी अमरदीप के पास से स्कूटी, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। 10वीं पास अमरदीप उसके गांव में रहने वाले बदमाश कर्नल गिरि के संपर्क में था। यूपी एसटीएफ का दावा है कि कर्नल के जरिये ही अमरदीप अनिल दुजाना गिरोह के बदमाश राहुल ठसराना से मिला था। बदमाशों ने मिलकर वर्ष 2014 में दनकौर में सुपारी लेकर हत्या की थी।
मामले में अमरदीप भी जेल गया था। राहुल के साथ मिलकर ही उसने हापुड़ के आभूषण व्यापारी की हत्या की साजिश रची, लेकिन वारदात से पहले ही अमरदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। एसटीएफ ने इसके कुछ साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बदमाशों ने गाजियाबाद में भी किसी की हत्या के लिए सुपारी ली थी।