{"_id":"6925b02166f670559d0ce635","slug":"aniket-murder-case-40-days-later-four-accused-remain-unaccounted-for-anger-mounts-among-family-members-noida-news-c-491-1-gnd1001-1679-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिकेत हत्याकांड : 40 दिन बाद भी चार आरोपी नहीं आए हाथ, परिजनों में बढ़ा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिकेत हत्याकांड : 40 दिन बाद भी चार आरोपी नहीं आए हाथ, परिजनों में बढ़ा आक्रोश
विज्ञापन
गिरफ्तारी न होने से राजनीतिक हलकों में भी हलचल, पुलिस अन्य राज्यों में भी कर रही छापेमारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। आंबेडकर नगर मोहल्ले में अनुसूचित जाति के किशोर अनिकेत की हत्या को 40 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मामले के चार नामजद आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इससे आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अब भी पुलिस बल तैनात है।
पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जिनमें तीन नामजद और दो अन्य शामिल हैं। जबकि चार मुख्य आरोपी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में टीमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों में भी लगातार छापेमारी कर रही हैं। थाना प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय के अनुसार कुछ आरोपियों के घर अभी भी बंद हैं, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करने में कठिनाई हो रही है।
मामले में अभी तक गिरफ्तारी न होने पर राजनीतिक पार्टियों ने भी इसे मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। अनिकेत हत्याकांड में सात नामजद और 12-14 अज्ञात युवकों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित हत्या की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। परिजन पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।