फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Angry buyers took out car-bike rally due to lack of registry and facilities

रजिस्ट्री और सुविधाएं न मिलने से गुस्साए खरीदारों ने निकाली कार-बाइक रैली

Sun, 12 Dec 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Angry buyers took out car-bike rally due to lack of registry and facilities
ग्रेनो वेस्ट के एक मूर्ति गोल चक्कर से बाइक रैली निकालते ग्रेनो वेस्ट स्थित सोसाइटियों के निवास? - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के फ्लैट खरीदारों ने रविवार को कार और बाइक रैली निकालकर प्रदेश सरकार, प्राधिकरण और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (नेफोवा) के पदाधिकारी भी प्रदर्शन में शामिल रहे। खरीदारों का कहना है कि फ्लैटों की रजिस्ट्री व जरूरी सुविधाएं न मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। मांगें नहीं मानी गईं तो विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि कब्जा देने के बावजूद ग्रेनो वेस्ट की काफी सोसाइटी में बिल्डरों ने रजिस्ट्री नहीं की है। उनके पास मालिकाना हक नहीं है। बार-बार मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सभी सोसाइटी में मेंटेनेंस और बिजली संबंधी समस्याएं हैं। प्राधिकरण, प्रशासन, पुलिस और जनप्रतिनिधि से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। परेशान होकर खरीदार प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। इसके बाद एक मूर्ति गोलचक्कर से कार व बाइक रैली निकाली गई जो सेक्टर 16बी व सी, टेकजोन चार और सेक्टर-4 से होकर वापस एक मूर्ति गोलचक्कर पर समाप्त हुई। रैली में सुपरटेक इको विलेज एक, दो व तीन, राधा स्काई गॉर्डन, ला रेजिडेंसिया, एलिगेंट विला, पंचशील ग्रींस, रक्षा एडेला समेत अन्य सोसाइटी के निवासी मौजूद रहे। खरीदार मिहिर गौतम, राजकुमार, नीरज, मंडन मिश्रा, अमित, स्निग्ध, मृत्युंजय, सुमिल जलोटा, सचिन, वीके सक्सेना और सीवी सिंह का कहना है कि जन प्रतिनिधि और न प्राधिकरण सुनने को तैयार नहीं हैं। परेशान खरीदार सरकार से रजिस्ट्री कराने की मांग कर रहे है। वहां भी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पहले दी मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि
ग्रेनो वेस्ट की मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासी सुविधाओं के अभाव और रजिस्ट्री नहीं होने से परेशान हैं और 25 सप्ताह से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। निवासियों का कहना है कि बिल्डर बिजली, पानी जैसी सुविधाएं नहीं दे रहा है। फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं हो रही है। फायर सिस्टम भी खराब है। बार-बार प्रदर्शन के बाद भी पुलिस व प्रशासन मदद नहीं कर रहे हैं। निवासियों ने प्रदर्शन से पहले दो मिनट मौन धारण कर जनरल बिपिन रावत सहित अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed