फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Angry at the distance created after marriage

Noida News: शादी के बाद दूरी बनाने से नाराज सिरफिरे ने युवती को चाकू से गोदा

Fri, 05 Sep 2025 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Angry at the distance created after marriage
-दयालपुर इलाके में हुई वारदात
विज्ञापन

-पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार, चाकू बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दयालपुर इलाके में शादी के बाद दूरी बनाने से परेशान एक सिरफिरे ने 18 साल की युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। परिवार वालों ने घायल युवती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
उत्तरी पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस को मंगल बाजार रोड न्यू मुस्तफाबाद में एक युवती को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां पहुंचने पर पता चला कि परिवार वाले घायल युवती को लेकर जीटीबी अस्पताल गए हैं। अस्पताल में युवती का इलाज चल रहा था। वह बयान देने की हालत में नहीं थी। पुलिस ने उसके परिजनों की शिकायत पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। जांच में पता चला कि युवती की इलाके में रहने वाले एक युवक से दोस्ती थी। युवक शादीशुदा था। कुछ दिन पहले युवती की शादी हो गई।
विज्ञापन

उसके बाद से युवती युवक से मिलना जुलना बंद कर दिया और उससे दूरी बना ली। युवक उसपर दोस्ती रखने के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर उसका निरीक्षण करवाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में किया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश शुरू की और उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed