{"_id":"5e3336908ebc3e4b3412be90","slug":"anger-exposed-from-weapon-after-two-years-grnoida-news-noi4889846108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में पनपे आक्रोश को हथियार से उगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल में पनपे आक्रोश को हथियार से उगला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल में पनपे आक्रोश को हथियार से उगला
ग्रेटर नोएडा। कासगंज का चर्चित चंदन हत्याकांड दो साल बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। चंदन की मौत से आहत जेवर निवासी नाबालिग के दिल्ली के जामिया में गोली चलाने से पूरे देश का सियासी पारा चढ़ गया है। मामले को भाजपा के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के भड़काऊ बयान से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल से जुड़े जेवर निवासी स्थानीय पदाधिकारियों ने बताया कि फेसबुक पर भले ही नाबालिग तीन दिनों से सक्रिय था, लेकिन एक विचारधारा और वर्ग के प्रति आक्रोश जनवरी 2018 में कासगंज में हुई चंदन की मौत के बाद से पनपने लगा था। विहिप व बजरंग दल से जुडे़ एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उससे अक्सर बातचीत होती थी, तब वह कहता था कि देश में बहुसंख्यक वर्ग को अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ रहा है। हिंदुत्व खतरे में है। कुछ लोग बेवजह केंद्र सरकार के कानूनों का विरोध कर रहे हैं, इन्हें सबक सिखाना पड़ेगा। करीब ढाई महीने पहले उससे जेवर में मुलाकात हुई थी तब वह काफी चिंतित दिखाई दे रहा था। उसने कहा था कि चंदन की हत्या और वर्तमान परिवेश से इतना दुखी है कि जल्द ही कुछ बड़ा धमाका करेगा। संगठन के लोगों ने तब उसे कोई भी गलत कदम नहीं उठाने और पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए समझाया था। वहीं, रामभक्त नाबालिग से बनी फेसबुक आईडी पर 28 और 29 जनवरी के बीच लिखा गया है कि मैं सभी संगठनों से मुक्त हूं।
जेवर निवासी नाबालिग का बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद से कोई संबंध नहीं रहा है। वह कभी संगठनों से नहीं जुड़ा रहा।
- उमानंदन कौशिक, विश्व हिंदू परिषद नोएडा के विभाग मंत्री