फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Angel Sports Academy Winner in Cricket

Noida News: क्रिकेट में एंजल स्पोर्ट्स एकेडमी विजेता

Fri, 21 Nov 2025 12:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 21 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Angel Sports Academy Winner in Cricket
क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ अति​थि, कोच व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। सांसद खेल महोत्सव की खंड स्तरीय प्रतियोगिता का वीरवार को दूसरा दिन रहा। दूसरे दिन बालक-बालिका वर्ग की क्रिकेट और बैडमिंटन की प्रतियोगिता करवाई गई। लड़कियों की अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में एंजल स्पोर्ट्स एकेडमी टीम प्रथम रही। लड़कों की अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में भी एंजल स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम विजेता बनी। इसके अलावा लड़के-लड़कियों की अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में बैडमिंटन प्रतियोगिताएं करवाई गई।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने किया। इस दौरान बालक वर्ग की अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसका फाइनल मैच एसडी पब्लिक स्कूल जगाधरी और एंजल स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एएसए टीम ने दस ओवर में 145 रन का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य प्राप्ति के लिए मैदान में उतरी एसडी पब्लिक स्कूल की टीम 97 रन पर ऑलआउट हो गई और एएसए टीम ने 47 रन से विजेता ट्राॅफी अपने नाम कर ली। वहीं, लड़कियों की अंडर-17 क्रिकेट का फाइनल मैच एंजल स्पोर्ट्स एकेडमी और सेंट थॉमस स्कूल जगाधरी की टीम के बीच खेला गया। इस दौरान एएसए टीम ने 72 रन का लक्ष्य दिया। सेंट थॉमस की टीम 50 रन पर ऑलआउट हो गई। शुक्रवार को बालक वर्ग में अंडर-14 और 17 की प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही लड़कियों की बैडमिंटन प्रतियोगिता का भी समापन हो गया है। शुक्रवार को तीसरे दिन लड़कियों की खो-खो, कबड्डी और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। प्रतियोगिताएं शारीरिक शिक्षक डॉ. अंजू बावा के नेतृत्व में करवाई गई। प्रतियोगिता का समापन 21 नवंबर को किया जाएगा। इस दौरान जगाधरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्ण खत्री, युवा मोर्चा जिला महामंत्री दीपक वर्मा, वार्ड नंबर तीन पार्षद जयंत स्वामी, खेल महोत्सव नोडल अधिकारी गोपाल सिंह, मुख्य खेल प्रशिक्षक डॉ. भूपिंद्र सिंह, तान्या, सोनिया, रितेश, संजीव, सुभाष, ललित सहित अन्य उपस्थित रहे।


बैडमिंटन मुकाबलों के परिणाम



लड़कों की अंडर-19 आयु वर्ग में आवेश कांबोज ने प्रथम, राम ने द्वितीय और उत्कर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंडर-17 में असीम ने पहला स्थान पाया। प्रणव ने दूसरा और हितेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।अंडर-14 आयु वर्ग में केशव प्रथम, कार्तिक द्वितीय और दिवेश तृतीय रहे। वहीं, बालिका वर्ग की अंडर-19 में शेवया सेठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिया द्वितीय स्थान पर रही और कृतिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-17 आयु वर्ग में अशमी ने पहला, वंशिका ने दूसरा और पवित्रा ने तीसरा स्थान पाया। वहीं, अंडर-14 आयु वर्ग में आध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, पीहू द्वितीय स्थान पर रही और मुकुंदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ अतिथि, कोच व अन्य। संवाद

क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ अतिथि, कोच व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed