फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Anganwadi worker like Yashoda Maiya: Governor

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यशोदा मैया के समान : राज्यपाल

Mon, 18 Oct 2021 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker like Yashoda Maiya: Governor
नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में सोमवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने महिला सशक्तिकरण, उत्थान एवं विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने 306 आंगनबाड़ी केंद्रों को किट का वितरण किया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी कराई। कार्यक्रम में राज्यपाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यशोदा मैया की संज्ञा देकर कहा कि सभी के द्वारा देश के भावी भविष्य को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन व एकेटीयू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में एकेटीयू ने 30, चौधरी चरण यूनिवर्सिटी ने 51, अंबुजा सीमेंट ने 100 व एचसीएल फाउडेंशन ने 125 आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया। कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा महिलाओं कैदियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन, एक इन्सिनिरेटर मशीन, एक कूलर, एक इंडक्शन, एक गीजर, एक म्यूजिक सिस्टम एवं महिलाओं के स्किल डेवलपमेंट के उद्देश्य से 9 कंप्यूटर, महिला बंदियों और उनके बच्चों को कपड़े व खिलौने जेल अधीक्षक को उपलब्ध कराए गए। राजभवन निधि के माध्यम से दिए गए इस सामान की कीमत 2.67 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं जेल में हैं, जब वह मुक्त होकर घर जाएं तो शांतिपूर्वक जीवन की सीख लेकर जाएं। अपने आगे के जीवन को शांतिप्रिय रूप से मनाएं।
विज्ञापन

एकेटीयू के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक विकास के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान 1222 स्वयं सहायता समूह को वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इसमें से 697 से ज्यादा समूहों को स्टार्टअप दिया गया और 1034 स्वयं सहायता समूह को रिवाल्विंग फंड दिया गया। साथ ही 589 स्वयं सहायता समूह को सीआईएफ दिया गया। उन्होंने बताया कि रिवाल्विंग फंड के तहत प्रत्येक समूह को 15 हजार, सीआईएफ के तहत 1.10 लाख की धनराशि प्रदान की जाती है। दो स्वयं सहायता समूह को 1-1 लाख रुपये सीसीएल के रूप में उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बांटे
राज्यपाल ने आयुष्मान भारत योजना के तहत 6 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया। एक जनपद एक उत्पाद योजना में 2, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 3, शादी अनुदान के 4 और श्रम विभाग की योजनाओं के 4 लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं के तहत निर्धारित धनराशि के चेक भी वितरण किए। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम से जुड़ी 2 संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिलाधिकारी सुहास एलवाई, पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, डीसीपी पुलिस नोएडा जोन राजेश एस, एमिटी की उपकुलपति बलविंदर शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिवाकर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी सदर अंकित कुमार, दादरी अमित कुमार, सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा, सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed