{"_id":"6627dbb6d8cdddd0660796d7","slug":"andhi-aur-barish-grnoida-news-c-23-1-noi1091-30286-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आंधी और बारिश ने की बत्ती गुल, फसल को पहुंचा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आंधी और बारिश ने की बत्ती गुल, फसल को पहुंचा नुकसान
विज्ञापन
फोटो:-- -- -- -- -- -- -- -- --
आंधी और बारिश ने की बत्ती गुल, फसल को पहुंचा नुकसान
-शहर और ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह गिरे पेड़, कई जगह पोल भी टूटे
-पानी में डूबी गेहूं की फसल, किसान परेशान, प्रशासन करेगा नुकसान का आकलन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। तेज आंधी और बारिश ने मंगलवार को गर्मी से राहत दी, लेकिन बिजली आपूर्ति ठप रही। दो से 5 घंटे बाद सभी जगह आपूर्ति सामान्य हो सकी। वहीं, बारिश से गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। किसान गेहूं की निकासी की तैयारी में लगे थे, लेकिन बारिश से फसल भीग गई। साथ ही फसल का दाना भी गिर गया है। नुकसान से किसान परेशान हैं। वहीं प्रशासन फसल के नुकसान का आकलन कराएगा।
मंगलवार शाम करीब छह बजे धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद ग्रेटर नोएडा की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। एनपीसीएल के अफसरों ने बताया कि झालड़ा, मुरशदपुर, खेरली हाफिजपुर समेत 10 से अधिक फीडर ब्रेकडाउन हो गए, जिससे ग्रेनो वेस्ट से लेकर दनकौर, बिलासपुर, ग्रेटर नोएडा और सूरजपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इन जगह पर पेड़ और पोल टूटने से लाइन को नुकसान पहुंचा है। करीब सात बजे से आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। बारिश बंद होने के बाद आपूर्ति को सामान्य किया गया। 8 बजे तक शहर की 80 प्रतिशत आपूर्ति को शुरू कर दिया गया। जबकि 9 बजे तक शहर के आसपास के अन्य हिस्सों में आपूर्ति शुरू हो सकी। वहीं जहां पर पोल या पेड़ गिरे है। वहां पर देर रात तक काम चलता रहा। कुछ जगह पर आपूर्ति शुरू हो सकी। बिजली जाने से लोगों को काफी परेशानी हुई।