फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   An old man suffering from illness committed suicide by jumping from the 15th floor.

Noida News: बीमारी से तंग बुजुर्ग ने 15 वीं मंजिल से कूदकर जान दी

Sun, 10 Sep 2023 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
An old man suffering from illness committed suicide by jumping from the 15th floor.
बीमारी से तंग बुजुर्ग ने 15वीं मंजिल से कूदकर जान दी
विज्ञापन

- प्लूमेरिया गार्डन सोसाइटी की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच
- फरवरी में हुई थी पत्नी की मौत, कुछ दिन पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की प्लूमेरिया गार्डन सोसाइटी में शनिवार सुबह ओमप्रकाश बवेजा (82) ने 15वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग कई बीमारियों से ग्रसित थे। बीमारी से तंग आकर उन्होंने बालकनी से कूदकर जान दे दी। उनकी पत्नी की फरवरी में मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद से वह परेशान चल रहे थे। पुलिस छानबीन में पता चला है कि कुछ दिनों पहले भी उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन तब परिजन ने उन्हें रोक लिया था।
सूरजपुर पुलिस ने बताया कि ओमप्रकाश बवेजा सोसाइटी की 15वीं मंजिल पर सपरिवार रहते थे। शनिवार सुबह बुजुर्ग अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे कूद गए मौके पर सोसाइटी के लोग और परिजन जमा हो गए। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल की। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि ओमप्रकाश बीमारियों से तंग आ गए थे। पिछले कुछ दिन से उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। इसके चलते उन्होंने खुदकुशी कर जान दे दी।
विज्ञापन

----
पुरानी घटनाएं
17 जुलाई 2023 - बीमारी से तंग पूर्वांचल रॉयल सिटी सोसाइटी में सत्येंद्र नाथ दत्त (74) ने फंदा लगाकर खुदकुशी की
11 जुलाई 2023 - ग्रेनो वेस्ट की ग्रीन आर्क सोसाइटी में 80 साल के बुजुर्ग ने की खुदकुशी।

22 जनवरी 2022 - ग्रेनो वेस्ट की फ्यूजन होम्स सोसाइटी की तीसरी मंजिल के फ्लैट में रहने वाले कारोबारी दीपक कुमार गुप्ता (60) ने पत्नी मृदुला गुप्ता (59) की हत्या कर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

01 जुलाई 2022 - पंचशील ग्रींस-2 सोसाइटी में 73 वर्षीय बुजुर्ग ने 10 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

23 नवंबर 2022 - ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चेरी काउंटी सोसाइटी में आधी रात को बुजुर्ग महिला ने 22वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed