Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   An FOB will be built in Gamma 2, opposite DPS.

Noida News: डीपीएस के सामने गामा-2 में बनेगा एफओबी

Wed, 18 Nov 2026 10:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
An FOB will be built in Gamma 2, opposite DPS.
बच्चों को सड़क पार करने में होगी सुविधा
विज्ञापन


जीरो प्वाइंट पर गलगोटिया कॉलेज के सामने भी बनेगा फुट ओवरब्रिज

दोनों एफओबी पीपीपी मॉडल पर बनेंगे

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के गामा-2 सेक्टर में डीपीएस के सामने फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनाया जाएगा। यहां 60 मीटर चौड़ी सड़क पार करते समय स्कूली बच्चों के साथ हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट के पास गलगोटिया कॉलेज के सामने भी एक एफओबी बनाया जाएगा। दोनों परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है।

जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने बताया कि डीपीएस के सामने स्कूली बच्चों की छुट्टी के समय सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। कई बार अभिभावक सड़क के दूसरी ओर वाहन खड़े कर बच्चों को लेने पहुंचते हैं और पैदल सड़क पार करते हैं। स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने इस समस्या को लेकर सीईओ से एफओबी बनाने की मांग की थी।
विज्ञापन


वहीं, जीरो प्वाइंट से बस पकड़ने के लिए नॉलेज पार्क की ओर से बड़ी संख्या में यात्री सड़क पार करते हैं। इनमें छात्र भी शामिल हैं। इसे देखते हुए गलगोटिया कॉलेज के सामने एफओबी बनाया जाएगा। दोनों पुल पीपीपी मॉडल पर तैयार होंगे। इसके लिए प्राधिकरण ने एजेंसी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ महीने में निर्माण, 20 साल तक संचालन

पीपीपी मॉडल के तहत चयनित एजेंसी को नौ महीने में दोनों एफओबी का निर्माण करना होगा। इसके बाद 20 साल तक इनके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी एजेंसी की होगी। कंपनी निर्माण और संचालन पर होने वाला खर्च विज्ञापन से मिलने वाले राजस्व के जरिए पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed