{"_id":"68791decfcb2d88a76014977","slug":"an-engineer-was-cheated-of-rs-75-lakhs-in-the-name-of-investing-in-the-share-market-noida-news-c-1-gnd1002-3178094-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर इंजीनियर से 75 लाख की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर इंजीनियर से 75 लाख की साइबर ठगी
विज्ञापन
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर इंजीनियर से 75 लाख की साइबर ठगी
वाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ठगी की वारदात को दिया अंजाम, मुकदमा दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर इंजीनियर से 75 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने वाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तब पुलिस से शिकायत की। साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सेक्टर-62 स्थित रजत विहार निवासी एक शख्स इंजीनियर है। इनकी रुचि शेयर मार्केट में है। 2 मई को जालसाजों ने इन्हें एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया और बताया गया कि अगर शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो काफी मुनाफा होगा। इसके लिए आरोपियों ने बताया कि उन्हें उनके चैनल से जुड़कर उनकी बातों को मानना होगा। इसके बाद शेयर मार्केट में निवेश के लिए ग्रुप में टिप्स दिए गए और ट्रेनिंग भी दी गई। इस दौरान जय कुमार नामक एक युवक उनसे बातचीत करता था और खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताता था। आरोपी ने निवेश पर दो से तीन गुना लाभ का लालच देकर अजय से निवेश कराना शुरू किया। शुरुआत में कुछ रकम निवेश करने पर बढ़ाकर राशि दी गई। इस पर इंजीनियर को भरोसा हो गया और इसके बाद झांसे में आकर इंजीनियर ने अलग-अलग खातों में 40 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। अजय ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने टैक्स और अन्य शुल्कों के नाम पर 35 लाख रुपये और जमा करवा लिए। तब तक भी अजय को शक नहीं हुआ। कुछ देर बाद लेट फीस के नाम पर 60 लाख की और मांग की गई। तब अजय ने रकम देने से मना किया तो आरोपी ने संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद इंजीनियर को ठगी का अहसास हुआ।