{"_id":"6488934ebe70985b160f8356","slug":"amusement-park-to-be-built-on-the-lines-of-disneyland-grnoida-news-c-23-1-noi1091-10603-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यीडा क्षेत्र में डिज्नीलैंड की तर्ज पर बनेगा मनाेरंजन पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यीडा क्षेत्र में डिज्नीलैंड की तर्ज पर बनेगा मनाेरंजन पार्क
विज्ञापन
यीडा क्षेत्र में डिज्नीलैंड की तर्ज पर बनेगा मनाेरंजन पार्क
शासन ने प्राधिकरण को 12 देशों के डिज्नीलैंड का अध्ययन करके रिपोर्ट मांगी
यमुना प्राधिकरण ने अध्ययन और डीपीआर के लिए एजेंसी चयन प्रक्रिया शुरू की
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण नोएडा एयरपोर्ट के पास डिज्नीलैंड की तर्ज पर मनोरंजन पार्क बनाएगा। इसके लिए शासन ने प्राधिकरण को 12 देशों के डिजनीलैंड का अध्ययन करके रिपोर्ट मांगी है। प्राधिकरण ने रिपोर्ट और डीपीआर तैयार कराने के लिए एजेंसी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले माह तक अध्ययन रिपोर्ट और डीपीआर को लेकर काम शुरू किया जाएगा।
यीडा क्षेत्र औद्योगिक आवासीय और संस्थागत समेत हर तरह की गतिविधियों के लिए अगले कुछ समय में पूरी तरह बस जाएगा। यह क्षेत्र नोएडा एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, मेडिकल पार्क और जापानी पार्क समेत कई सौ बड़ी और छोटी कंपनियों के अलावा एजूकेशन हब के रूप में विकसित हो रहा है। अगले कुछ समय में इस तरह की सभी योजनाएं शुरू हो जाएंगी और लाखों लोग यहां निवास करेंगे।
ऐसे में मनोरंजन पार्क बनाने के लिए यमुना प्राधिकरण ने कुछ समय पहले शासन को प्रस्ताव भेजा था, हालांकि उस समय प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। अब एक बार फिर प्राधिकरण ने इस मुद्दे को शासन में हुई बैठक में उठाया, तो प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए है। साथ ही कहा कि 12 देशों के डिज्नीलैंड का अध्ययन करते हुए एक रिपोर्ट भी तैयार की जाए। इसे पीपीपी म़ॉडल पर ही बनाने की योजना है। अध्ययन रिपोर्ट के बाद इसकी डीपीआर बनवाई जाएगी। यमुना प्राधिकरण ने इन दोनों कार्य के लिए एजेंसी का चयन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
-- -
बेंगलूरू के मनोरंजन पार्क का भी होगा अध्ययन
भारत में डिज्नीलैंड के रूप में जाना जाने वाला मनोरंजन पार्क बेंगलूरू में है। यह काफी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें मनोरंजन के लिए कई उम्दा व्यवस्थाएं की गई है। प्राधिकरण उसकी भी एक अध्ययन रिपोर्ट तैयार करेगा।
-- -
यीडा एनसीआर का सबसे अधिक विकसित क्षेत्र बनने जा रहा है। यहां पर एयरपोर्ट से लेकर फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क और डाटा सेंटर पार्क आदि समेत दर्जनों महत्वपूर्ण योजनाएं है। इनमें लाखों लोग काम करेंगे और यहां रहेंगे। ऐसे में लोगों के मनोरंजन के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं वाला डिज्नीलैंड बनाने पर विचार किया है। इसकी तुलनात्मक अध्ययन रिपोर्ट और डीपीआर को लेकर एजेंसी का अगले माह तक चयन कर लिया जाएगा। - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण