{"_id":"68c5ba863acb7e5ed40a7ab4","slug":"amrit-bharat-train-running-between-bihar-and-punjab-will-pass-through-gonda-na-news-c-100-1-slko1026-143808-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गोंडा से होकर गुजरेगी बिहार से पंजाब के बीच चलने वाली अमृत भारत ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गोंडा से होकर गुजरेगी बिहार से पंजाब के बीच चलने वाली अमृत भारत ट्रेन
Sun, 14 Sep 2025 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले रेलयात्रियों को ब़ड़ी सौगात मिलने जा रही है। इसका लाभ गोंडा व आसपास के जिलों के यात्रियों को भी मिलेगा। दरअसल, बिहार के सहरसा से पंजाब के अमृतसर के बीच पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने जा रही है। यह ट्रने गोंडा और सीतापुर होते हुए चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को बिहार के पूर्णिया में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर संचालन का शुभारंभ करेंगे।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री सोमवार को बिहार में 36 हजार करोड़ रुपये की कई योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। इनमें सहरसा से अमृतसर के साथ ही जोगबनी-दानापुर वंदेभारत और जोगबनी-इरोड अमृत भारत ट्रेन को भी प्रधानमंत्री इसी दिन रवाना करेंगे। सहरसा से सोमवार को उद्घाटन के दिन चलने वाली विशेष ट्रेन (नंबर 05531) में 22 कोच लगाए जाएंगे। यह ट्रेन पहले दिन दोपहर 03:30 बजे सहरसा से प्रस्थान करेगी। रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती और गोंडा होते हुए सीतापुर सिटी, चंदौसी, मुरादाबाद, रुड़की, सहारनपुर, अंबाला, जालंधर व व्यास स्टेशनों पर रुकते हुए 17 सितंबर की रात दो बजे छेहरटा (अमृतसर) पहुंचेगी। बिहार से पंजाब को जोड़ने वाली यह पहली अमृत भारत एक्सप्रेस होगी, जिससे पंजाब जाने वाले यात्रियों को आरामदायक व सुरक्षित सफर का नया अनुभव मिलेगा।