{"_id":"644c091237839ef4f40b5c06","slug":"amrapalis-11-properties-will-be-auctioned-noida-news-c-1-gnd1002-477195-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ : आम्रपाली की 11 संपत्तियां होंगी नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ : आम्रपाली की 11 संपत्तियां होंगी नीलाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम्रपाली की 11 संपत्तियां होंगी नीलाम
- नीलामी से प्राप्त धन से अधूरे निर्माण होंगे पूरे, कोर्ट रिसीवर ने निकाली नीलामी प्रक्रिया की तिथि
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आम्रपाली बिल्डर की 263 करोड़ रुपये की 11 संपत्तियां नीलाम होंगी। आम्रपाली मामले के कोर्ट रिसीवर की ओर से पांच मई को नीलामी की तिथि घोषित की गई है। नीलाम होने वाली संपत्तियां नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत देश के दूसरे शहरों में हैं।
कोर्ट रिसीवर की ओर से दी गई सूचना के मुताबिक चार मई तक नीलामी के लिए सूचीबद्ध संपत्तियों को देखने के लिए इच्छुक लोग मौके पर जा सकते हैं। लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4.30 बजे तक साइट पर जाकर देखने की अनुमति होगी। हालांकि इसके लिए आवेदन करना होगा। अपील के आधार पर मौके पर मौजूद एजेंसियों को इसके लिए तैयार रखा जाएगा ताकि इच्छुक लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। नीलामी में भाग लेने वाले लोगों को आवेदन के समय जमानत राशि जमा करनी होगी। यह जमानत राशि अलग-अलग संपत्तियों के लिए अलग-अलग होगी। इसके अलावा बोली लगाने वालों को शुरुआती कीमत के बाद कम से कम एक लाख रुपये की बोली बढ़ाकर लगानी होगी। आगे भी यह बोली एक लाख के गुणात्मक रूप में होगी।
अधूरे निर्माण को पूरे करने में मिलेगी मदद
सूत्रों का कहना है कि नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) की ओर से आम्रपाली परियोजना के अधूरे निर्माण को पूरा करने के लिए फंड की जरूरत है। नीलामी के बाद आने वाले पैसे का उपयोग अधूरे निर्माण में करने की बात कही जा रही है। अधूरे निर्माण पूरे होने के बाद फ्लैट खरीदारों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
पहले भी निकाली जा चुकी है नीलामी की तिथि
आम्रपाली मामले में इससे पहले भी नीलामी की तिथि निकाली जा चुकी है। इसमें आम्रपाली बिल्डर की लग्जरी गाड़ियों के अलावा कई अन्य संपत्तियां शामिल थीं। बताया गया कि इनमें से कुछ संपत्तियां नीलाम नहीं हो पाईं थी। इसमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा की संपत्ति भी शामिल थीं।
नीलाम होने वाली संपत्तियां और नीलामी की शुरुआती कीमत
- ग्रेटर नोएडा में एक लाख वर्गमीटर क्षेत्र में निर्माण सहित-105 करोड़
- नोएडा में 1936.27 वर्गमीटर में बना कॉरपोरेट टावर-12 करोड़
- मथुरा में 29870 वर्गमीटर का आवासीय प्लॉट-12 करोड़ रुपये
- मथुरा में 22910 वर्गमीटर का आवासीय प्लॉट-9.15 करोड़ रुपये
- गंगटोक में 290410 वर्गमीटर का शैक्षणिक उपयोग का प्लॉट-3.25 करोड़
- मथुरा में 6828.47 वर्गमीटर में बना आधा-अधूरा मॉल-29 करोड़
- बरेली में 5240.50 वर्गमीटर में बना मॉल-34.5 करोड़
-मुजफ्फरपुर में 1.4443 एकड़ में बनी कॉमर्शियल प्रोपर्टी-35 करोड़
- राजगीर में 502.374 डिसमिल में फैक्ट्री फूड प्रोसेसिंग यूनिट प्लॉट-5.75 करोड़
- राजगीर के फैक्ट्री के सामान-6.5 करोड़
- पूर्णिया में 7.2658 एकड़ जमीन पर शॉपिंग मॉल के साथ मल्टी प्लेक्स का कुछ प्रतिशत बना हुआ हिस्सा-11 करोड़