{"_id":"6910b2e869fea959de034e18","slug":"amrapali-zodiac-to-have-enhanced-kids-area-and-sports-facilities-grnoida-news-c-1-noi1095-3609403-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आम्रपाली जोडिएक में बच्चों के लिए किड्स एरिया और स्पोर्ट्स सुविधाएं बढ़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आम्रपाली जोडिएक में बच्चों के लिए किड्स एरिया और स्पोर्ट्स सुविधाएं बढ़ेंगी
विज्ञापन
फोटो है
-एओए की नई कार्यकारिणी ने प्रस्तुत की कार्ययोजना, बच्चों को सुविधाएं देने की विशेष तैयारी
-डॉग फीडिंग प्वाइंट सोसाइटी से बाहर बनाया जाएगा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी की नई अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) ने सोसाइटी संवारने और निवासियों को सुविधाएं देने की तैयारी शुरू कर दी है। सोसाइटी में अधूरे कार्य पूरे करने के लिए नई कार्ययोजना तैयार की है। इसमें डॉग फीडिंग प्वाइंट को बाहर किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के लिए किड्स एरिया भी तैयार किया जाएगा। एओए सचिव भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सोसाइटी में लावारिस कुत्तों की वजह से आए दिन कुत्ते काटने की घटना होती रहती है। ऐसे में डॉग फीडिंग प्वाइंट सोसाइटी से बाहर बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा बेसमेंट में लीकेज की समस्या है जिसे सही करवाने के लिए एओए प्रयासरत है। इसके लिए एनबीसीसी से भी बात की जाएगी और समस्या का निस्तारण किया जाएगा, क्योंकि बेसमेंट में लीकेज की वजह से पिलर और ऊपरी टावरों को खतरा बना रहता है। लीकेज से प्लास्टर झड़ता है और सरिये बाहर निकल आते हैं। बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी एओए प्रयासरत है।
-- -- -- -- --
नए पदाधिकारियों का चयन
सोसाइटी में नई एओए पदाधिकारियों में अध्यक्ष के पद पर आरपी सिंह, उपाध्यक्ष सतीश पांडेय, सचिव भानु प्रताप सिंह, सह सचिव वीएन भारद्वाज, कोषाध्यक्ष एचपी चौधरी, सह कोषाध्यक्ष जय वर्धन सिंह, एओए सदस्य तपस महापात्रा, रितेश रंजन, मीतू वर्मा और गौरव असाती को नियुक्त किया गया है।