{"_id":"6179995816a89727b51da28d","slug":"amrapali-s-4200-missing-flat-buyers-list-released-noida-news-noi612834673","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम्रपाली के 4200 ‘लापता’ फ्लैट खरीदारों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम्रपाली के 4200 ‘लापता’ फ्लैट खरीदारों की सूची जारी
विज्ञापन
नोएडा। आम्रपाली के ग्रेटर नोएडा स्थित प्रोजेक्ट के करीब 4200 ‘लापता’ फ्लैट खरीदारों की सूची जारी की गई है। इनमें एनसीआर के खरीदार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दूसरे स्थानों पर रहने वाले 2300 खरीदारों की अलग से सूची जारी की गई है। खरीदारों को कोर्ट रिसीवर की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। साथ ही, बकाये का भुगतान भी करना होगा। 15 दिन में ऐसा नहीं किया जाता है तो फ्लैट आवंटन निरस्त किया जाएगा।
कोर्ट रिसीवर आर वेंकटरमाणी की ओर से कहा गया है कि आम्रपाली की आदर्श आवास योजना, सेंचूरियन पार्क-लो राइज, ड्रीम वैली फेज-2, ड्रीम वैली विला, एंचैंटे, गोल्फ होम्स, किंग्सवुड, लेजर पार्क रिवर व्यू, लेजर पार्क फेज-1 और दो, लेजर वैली विला, टेरेस होम्स, ट्रॉपिकल गार्डन, वेरोना हाइट्स के ऐसे खरीदारों की सूची जारी की गई है, जिन्होंने कोर्ट रिसीवर की वेबसाइट पर पंजीकरण नहीं कराया है। इन पर आम्रपाली का बकाया भी है, जिसे चुकाया नहीं गया है। पैसे जमा नहीं किए जाते हैं तो डिफॉल्टर घोषित किया जाएगा।
साथ ही, पंजीकरण आदि नहीं कराने पर आवंटन निरस्त किया जाएगा। दूसरे राज्यों के पते पर रह रहे खरीदारों को कोर्ट रिसीवर के वेबसाइट के माध्यम से संपर्क करना होगा। इसके अलावा 9772902548 और 9772907414 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। अगर जिन्होंने डाटा अपलोड करा लिया है और पैसे भी जमा कराए हैं, फिर भी उनका नाम सूची में है तो उनको कोर्ट रिसीवर के कार्यालय में संपर्क करना होगा।
विज्ञापन
दरअसल, इससे पहले ऐसे ही 1800 फ्लैट खरीदारों की पहली सूची भी जारी की गई है। इसके बाद कुछ खरीदारों ने संपर्क करना शुरू किया है। अंत में एक हजार फ्लैट खरीदारों की सूची और जारी होनी है।