{"_id":"62e0ce97b880ae5d174f19ff","slug":"amity-university-student-hits-carpenter-from-overspeeding-scorpio","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: स्कॉर्पियो सवार एमिटी के छात्र ने कारपेंटर को कुचला, मौके पर ही हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: स्कॉर्पियो सवार एमिटी के छात्र ने कारपेंटर को कुचला, मौके पर ही हो गई मौत
Wed, 27 Jul 2022 11:06 AM IST
प्राची प्रियम
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:06 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक स्कॉर्पियो चालक छात्र तेज रफ्तार से अमेठी गेट नंबर 2 की तरफ से आ रहा था और न्यूज नेशन तिराहे पर पहले उसने डिवाइडर में टक्कर मारी फिर दो-तीन गाड़ियों में टक्कर हुई। इसके बाद पैदल आ रहे कारपेंटर लालजी स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा सेक्टर 126 में स्कॉर्पियो सवार एमिटी विश्वविद्यालय के छात्र ने कारपेंटर को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कुशी नगर निवासी कारपेंटर लालजी चौहान (36) देर रात सेक्टर 126 तिराहे से होकर जा रहे थे। इसी दौरान अपनी स्कॉर्पियो से एमिटी विश्वविद्यालय का छात्र जसोला दिल्ली निवासी साहिल शर्मा भी निकला। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पर चल रहे कारपेंटर लालजी चौहान को कुचल दिया।
घायल कारपेंटर को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लालजी सेक्टर 124 स्थित एटीएस में कारपेंटर का काम करते थे और कंपनी में ही रहते थे।
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराने के बाद दो-तीन गाड़ियों में हुई थी टक्कर
पुलिस के मुताबिक स्कॉर्पियो चालक छात्र तेज रफ्तार से अमेठी गेट नंबर 2 की तरफ से आ रहा था और न्यूज नेशन तिराहे पर पहले उसने डिवाइडर में टक्कर मारी फिर दो-तीन गाड़ियों में टक्कर हुई। इसके बाद पैदल आ रहे कारपेंटर लालजी स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए।
पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि एमिटी विश्वविद्यालय से वह कानून की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने छात्र को मेडिकल के लिए भेजा है।