फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Amit Shah said every vote given to Mahesh Sharma will make Narendra Modi PM for the third time

Noida: अमित शाह का फोन से दो मिनट का भाषण, बोले- महेश शर्मा को दिया गया एक-एक वोट नरेंद्र मोदी को बनाएगा पीएम

Sat, 13 Apr 2024 09:46 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 13 Apr 2024 09:46 PM IST
सार

गौतमबुद्ध नगर के भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के लिए वोट की अपील करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आपका एक-एक वोट नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाएगा।

विज्ञापन
Amit Shah said every vote given to Mahesh Sharma will make Narendra Modi PM for the third time
अमित शाह का कार्यक्रम हुआ रद्द - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर के भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा और कमल के निशान को दिया गया एक-एक वोट नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगा। आप इनको गौतमबुद्ध नगर से जीत दिलाएं। वादा करता हूं कि डॉ. महेश के विजय जुलूस में शामिल होने नोएडा आउंगा। यह बातें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनता को फोन से दिए संबोधन में कही। वह खराब मौसम की वजह से नोएडा नहीं आ पाए।

विज्ञापन

गृह मंत्री को अलवर में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद नोएडा आना था। लेकिन शाम पांच बजे के आसपास एकाएक मौसम खराब हो गया। तेज आंधी और हल्की बारिश की वजह से अमित शाह अलवर में ही फंस गए। मौसम ठीक होने का इंतजार किया। लेकिन बात नहीं बन पाई तो आखिरकार उन्होंने नोएडा की जनता को फोन पर ही संबोधित करने का फैसला लिया।

उन्होंने फोन से दिए गए संबोधन में कहा कि मैं डॉ. महेश शर्मा के लिए वोट की अपील करने आने वाला था। डॉ. महेश को आपका दिया एक-एक वोट नरेंद्र मोदी को मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि मोदी ने बीते 10 साल में गरीब कल्याण से लेकर शहरी विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में ढेर सारे काम किए। महेश शर्मा और नरेंद्र मोदी की जोड़ी यहां बड़ा एयरपोर्ट लेकर आई। ढेर सारे हाइवे से जोड़ा। डॉ. महेश ने नोएडा के चहुंमुखी विकास में काफी योगदान दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी और योगी ने यूपी में मजबूत कानून व्यवस्था की कायम
अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी ने पूरे उत्तर प्रदेश में एक मजबूत कानून व्यवस्था कायम की है। इसकी वजह से उत्तर प्रदेश में विकास का नया रास्ता खुला है। उन्होंने अंत में महेश शर्मा को एक बार फिर जीत दिलाने की अपील की और भाजपा का हाथ मजबूत करने को कहा।

विज्ञापन

कार्यकर्ता हुए मायूस
रैली में दोपहर से ही बसों व अन्य वाहनों से आने वाले कार्यकर्ता काफी जोश में थे। लेकिन मंच से जैसे ही यह घोषणा हुई कि अमित शाह नहीं आ पाएंगे। वैसे ही उनका जोश ठंडा पड़ गया। अमित शाह के फोन से संबोधन समाप्त होते ही जनता और कार्यकर्ता मौके से खिसकने शुरू हो गए। हालांकि भाजपा के नेताओं की ओर से कुछ नेताओं को पार्टी में शामिल कराने का कार्यक्रम था। लेकिन जनता वहां नहीं रुक पाई।

आंधी और हल्की बारिश में मंच से भरा गया जोश
आंधी और हल्की बारिश के बीच मंच से लोगों के बीच जोश भरा जाता रहा। लोगों को बार-बार कहा गया कि अमित शाह आने वाले हैं। वह उत्साह बनाए रखें। इसी बीच आंधी का कहर ज्यादा होने पर लोग असहज नजर आए। बीच-बीच में बूंदाबांदी ने पूरा माहौल खराब कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed