फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Amiruddaula Library will be built on the lines of State and Central Library.

Noida News: स्टेट व सेंट्रल लाइब्रेरी की तर्ज पर बनेगी अमीरूद्दौला लाइब्रेरी

Sat, 06 Dec 2025 02:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 06 Dec 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Amiruddaula Library will be built on the lines of State and Central Library.
लखनऊ। कैसरबाग स्थित बनी अमीरूद्दौला पब्लिक लाइब्रेरी को अब स्टेट व सेंट्रल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। खराब हो रहीं किताबों को सुरक्षित किया जाएगा। लाइब्रेरी में बने मुंशी नवल किशोर संग्रहालय, बाल कक्ष, कंप्यूटर लैब व प्रतियोगी अनुभाग को भी संवारा जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में शुक्रवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें लाइब्रेरी से जुड़ी तमाम खामियों की समीक्षा हुई। लाइब्रेरी परिसर में वित्तीय वर्ष 2025-26 की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इस दौरान मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कंप्यूटर लैब का शुल्क निर्धारण, क्षतिग्रस्त पुस्तकों की बाइंडिंग कराने के साथ-साथ पुस्तकालय में गार्ड की संख्या बढ़ाने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन


पूरा हुआ डिजिटाइजेशन का काम
मंडलायुक्त ने बताया कि लाइब्रेरी में किताबों के पन्नों की स्कैनिंग व डिजिटाइजेशन का काम और ई-कैटलॉग को पूरा कर लिया गया है। अब स्टेट व सेंट्रल लाइब्रेरी के तर्ज पर अमीरूद्दौला लाइब्रेरी डेवलप कराया जाएगा। साथ ही इस लाइब्रेरी के सेटअप में अंतरराष्ट्रीय मानकों को भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed