{"_id":"68d2e9a484b6d26b700f3554","slug":"amid-the-noise-of-a-thief-there-was-a-sound-of-firing-two-people-were-hit-by-pellets-na-news-c-209-1-skn1001-138802-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चोर के शोर के बीच फायरिंग की आवाज, दो लोगों को लगा छर्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चोर के शोर के बीच फायरिंग की आवाज, दो लोगों को लगा छर्रा
Wed, 24 Sep 2025 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में छर्रा लगने से घायल व उनके साथ पहुंचे लोग। फोटो स्रोल- संवाद
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मटिहना मोहल्ले में सोमवार की देर रात को चोर के शोर के बीच दो अलग-अलग स्थानों पर चार राउंड फायरिंग की आवाज गूंजी। मोहल्ले के लोगों की मानें तो एक युवक और एक किशोर के पैर में छर्रा लगा। जबकि दो बच्चों को छूते हुए निकल गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। मंगलवार की देर शाम तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वास्तव में फायरिंग की गई या कुछ और ही था। खलीलाबाद शहर के मटिहना मोहल्ले में रात करीब 10 बजे के आसपास चोर-चोर का शोर उठा। जिसके बाद सभी लोग अपने-अपने घर से निकलकर बाहर आ गए और आवाज की दिशा में चल पड़े। मटिहना गांव स्थित तालाब के किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने चारों तरफ से तालाब को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इसी बीच दो अलग-अलग स्थानों से चार राउंड फायरिंग की आवाज आई।
वहां पर मौजूद मटिहना गांव निवासी सुनील कुमार (30) पुत्र गोपाल के पैर में घुटने के नीचे एक स्थान और ननिहाल में आए विश्नोज (15) पुत्र प्रकाश के पैर में घुटने से नीचे दो स्थान व दूसरे पैर में पंजे के नीचे छर्रा लगा। साथ ही मटिहना निवासी शंभूनाथ के एक लड़का और एक लड़की को छर्रा छूते हुए निकल गया। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में किसी ने भी फायरिंग करने वाले को नहीं देखा। सूचना के बाद कोतवाल पंकज कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी लेने में जुट गए।
-- -- -- -- -- --
घटना की कहानी घायलों की जुबानी
सुनील ने बताया कि तालाब के पास पहले दो अलग-अलग स्थान से चार राउंड फायरिंग की आवाज सुनाई दी। इसी दौरान उनके पैर में घुटने के नीचे कुछ चुभन महसूस हुआ। जब चुभन वाले स्थान पर देखे तो खून निकल रहा था। कुछ समय बाद दर्द महसूस हुआ तो जिला अस्पताल आए। वहीं विश्नोज ने बताया कि उसके एक पैर में घुटने के नीचे दो अलग-अलग स्थानों पर और दूसरे पैर में पंजे के पास चुभन के साथ तेज दर्द महसूस हुआ। देखने पर खून का रिसाव हो रहा था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल उपचार के लिए लाया गया।
विज्ञापन
कोट
खलीलाबाद शहर के मटिहना मोहल्ला में पुलिस को यूपी 112 के माध्यम से फायरिंग की सूचना मिली थी। कोतवाली पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वास्तव में फायरिंग किया गया है अथवा नहीं। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जांच में जो तथ्य प्रकाश में आएगा, उसके अनुरुप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-सुशील कुमार सिंह, एएसपी