अमर उजाला शुभ लाभ महोत्सव: कार से लेकर मुफ्त विदेश यात्रा तक, पाठकों को लाखों रुपये के पुरस्कार जीतने का मौका
दिसंबर-2023 तक मेगा लकी ड्रॉ विजेताओं के नाम घोषित होंगे। इनमें एक विजेता को कार, तीन विजेताओं को मोटरसाइकिल तथा 10 विजेताओं को अपने किसी खास के साथ मुफ्त विदेश यात्रा का मौका मिलेगा। इसके अलावा भी अन्य कई आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे।
विस्तार
अमर उजाला की ओर से हर साल की भांति इस साल भी 15 अक्तूबर से शुभ-लाभ महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। क्षेत्र के लोगों में इसे लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस महोत्सव के माध्यम से पाठकों को लाखों रुपये के पुरस्कार जीतने का मौका है। इसके लिए उन्हें महोत्सव में शामिल दुकानों से खरीदारी करनी होगी। इसमें शामिल होने के लिए पाठक को 9982997577 नंबर पर मिस्ड कॉल देनी होगी या फिर सहभागी प्रतिष्ठान में मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन करके डिजिटल कूपन भरना होगा।
पाठकों को शुभ-लाभ की वेबसाइट www.amarujala.com/shubhlabh पर जाकर अपना नाम, पता आदि का विवरण देकर त्योहारों में खरीदारी का अपना प्लान भी बताना होगा। खरीदारी कर दुकानदार से लकी ड्रॉ क्यूआर कोड लेना होगा तथा डिजिटल कूपन भरना होगा। लकी ड्रॉ के आयोजन दो चरणों में होंगे। धनतेरस के दिन अमर उजाला के 21 भाग्यशाली विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी। प्रत्येक विजेता को 5000 रुपये मूल्य का पुरस्कार दिया जाएगा।
दिसंबर-2023 तक मेगा लकी ड्रॉ विजेताओं के नाम घोषित होंगे। इनमें एक विजेता को कार, तीन विजेताओं को मोटरसाइकिल तथा 10 विजेताओं को अपने किसी खास के साथ मुफ्त विदेश यात्रा का मौका मिलेगा। इसके अलावा भी अन्य कई आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे। इस योजना में डिजिटल कूपन भरकर ग्राहक टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर व अन्य आकर्षक उपहार जीत सकेंगे।
केबी मार्ट पर चल रहा है फेस्टिवल ऑफर
केबी मार्ट नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा के निदेशक राकेश सिंघल ने बताया कि इस फेस्टिव सीजन में ग्राहकों में काफी उत्साह दिख रहा है। लोग खरीदारी में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। केबी मार्ट का प्रोजेक्ट ग्राहकों को काफी पसंद रहा है और इसकी काफी सराहना कर रहे हैं। हमारे यहां बुकिंग करने पर एक आकर्षक उपहार दिया जा रहा है।
कपिल पेन्ट एंड हार्डवेयर पर भी चल रहा है फेस्टिवल ऑफर
कपिल पेन्ट एंड हार्डवेयर सेक्टर- ओमिक्रन-1, मथुरापुर ग्रेटर नोएडा के निदेशक राव कपिल भाटी ने बताया इस फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को सीपीवीसी पाइप की खरीद पर 70 फीसदी डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, पेंट की खरीद पर 30 फीसदी डिस्काउंट दिया जा रहा है। किवोक्स पेंट की 10 बाल्टी खरीदने पर एक एलईटी टीवी व 20 बाल्टी खरीदने पर एक वॉशिंग मशीन का ऑफर दिया जा रहा है। अन्य प्रोडक्ट्स पर आकर्षक उपहार व विशेष छूट दी जा रही है।