{"_id":"69b4d0157f4cca1414094b2f","slug":"amar-ujala-mera-sector-sabse-behtar-competition-will-be-honored-today-in-noida-2026-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Noida: 'मेरा सेक्टर सबसे बेहतर' प्रतियोगिता के विजेता आज होंगे सम्मानित, सांसद महेश शर्मा मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: 'मेरा सेक्टर सबसे बेहतर' प्रतियोगिता के विजेता आज होंगे सम्मानित, सांसद महेश शर्मा मुख्य अतिथि
Sat, 14 Mar 2026 08:34 AM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 14 Mar 2026 08:34 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज अमर उजाला की ओर से आयोजित मेरा सेक्टर सबसे बेहतर प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित होंगे। समारोह में एसीईओ वंदना त्रिपाठी समेत विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे, जहां आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के अनुभव साझा होंगे।
विज्ञापन
मेरा सेक्टर सबसे बेहतर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला की ओर से आयोजित मेरा सेक्टर सबसे बेहतर प्रतियोगिता के विजेताओं को शनिवार को सम्मानित किया जाएगा। सेक्टर-6 स्थित नोएडा आंत्रप्रिन्योर्स एसोसिएशन (एनईए) के सभागार में सुबह 10 बजे से आयोजित होने वाले समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा शामिल होंगे।
विज्ञापन
वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर और नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी भी शिरकत करेंगी। प्रतियोगिता में नोएडा और ग्रेटर नोेएडा के 80 से अधिक सेक्टर शामिल हुए थे। इनमें से प्रजेंटेशन के लिए 43 सेक्टरों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन
जिसमें नोएडा के 28 सेक्टर और ग्रेनो के 15 सेक्टर शामिल थे। इन सेक्टर के प्रतिनिधियों की ओर से अमर उजाला कार्यालय में प्रजेंटेशन दी गई थी। प्रतियोगिता में सेक्टरों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। पहली श्रेणी में 600 से कम घर वाले सेक्टर, दूसरी श्रेणी में 600 से 1200 घर वाले सेक्टर और तीसरी श्रेणी में 1200 से अधिक घर वाले सेक्टरों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
सभी सेक्टरों की आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने प्रजेंटेशन के दौरान अपने-अपने यहां की खूबियों को जजों के पैनल के सामने प्रस्तुत किया। पैनल में नोएडा प्राधिकरण के रिटायर्ड डीजीएम एससी मिश्रा, नोएडा प्राधिकरण के रिटायर्ड चीफ टाउन प्लानर एससी गौड़ ने पांच मानकों के आधार पर सेक्टरों के दावों को परखा। इस दौरान सभी सेक्टर प्रतिनिधियों ने एक दूसरे से अपने अनुभव साझा किए। साथ ही आयोजित प्रतियोगिता की सराहना भी की।