फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Amar Ujala Abhiyan Education Health habit of wearing masks among students following the rules

अमर उजाला शिक्षा अभियान : विद्यार्थियों में लगी मास्क पहनने की आदत, नियमों का कर रहे पालन

Sun, 27 Mar 2022 12:22 PM IST
सुशील कुमार ओम सेठी, नोएडा 
ओम सेठी, नोएडा  Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 27 Mar 2022 12:22 PM IST
सार

महामारी ने ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा तो दिया, लेकिन स्कूलों में होने वाली विभिन्न गतिविधियों जैसे सांस्कृतिक आयोजन, खेलकूद और रंगारंग कार्यक्रम आदि पर रोक सी लग गई थी। अब यह सब फिर से होने लगे हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan Education Health habit of wearing masks among students following the rules
अमर उजाला अभियान शिक्षा - फोटो : amar ujala

विस्तार

महीनों बाद खुले स्कूलों में विद्यार्थियों की वापसी हुई है। इतने लंबे समय के बाद स्कूल आने पर विद्यार्थियों में मास्क पहनने की आदत बन गई है। पहले जहां बिना मास्क और सैनिटाइजर के स्कूल जाते थे, अब मास्क पहनना बच्चों की आदत में शुमार हो गया है। स्कूलों में भी कोरोना के प्रति जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


महामारी ने ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा तो दिया, लेकिन स्कूलों में होने वाली विभिन्न गतिविधियों जैसे सांस्कृतिक आयोजन, खेलकूद और रंगारंग कार्यक्रम आदि पर रोक सी लग गई थी। अब यह सब फिर से होने लगे हैं। मिलेनियम स्कूल की प्रधानाचार्य सविता चड्ढा ने बताया कि स्कूल में कोरोना नियमों का कड़ी से पालन किया जा रहा है। शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मास्क लगाकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। 
विज्ञापन


बच्चों के साथ कर्मचारी भी मास्क लगाकर आ रहे हैं। स्कूल में सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है। कोरोना ने पढ़ाई का दौर बदल दिया है। उन्होंने बताया कि बच्चों में अच्छी आदतें बचपन से ही डालनी चाहिए। मास्क न केवल कोरोना से बचाएगा, बल्कि प्रदूषण और कई तरीके के अन्य केमिकल और अन्य संक्रमण से भी सुरक्षित रखेगा। अभिभावकों को बच्चों में मास्क लगाने की आदत डालनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना नियमों का पालन कर ही विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया जा रहा है। बच्चे भी नियमों का पालन भी कर रहे हैं। विद्यार्थियों में मास्क लगाने की नई आदत बन रही है। - स्मिता मिश्रा, प्रधानाचार्य, कार्ल हूबर स्कूल


मास्क जरूरी है। स्कूल हर बच्चे को मास्क लगाकर जाना चाहिए। संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनना सबसे महत्वपूर्ण उपायों में एक है। - मीरा कुमारी, अभिभावक

सोचा नहीं था कि मास्क लगाकर स्कूल जाना पड़ेगा। कोरोना ने काफी कुछ बदला है। नई आदतें डाली हैं। सैनिटाइजर और मास्क कोरोना से बचाव में सहायक हो सकते हैं। - उदयमन, छात्र, 12वीं कक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed