फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allotment of one business and three IT plots canceled

एक व्यावसायिक व तीन आईटी के भूखंडों के आवंटन रद्द

Tue, 26 Jan 2021 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Allotment of one business and three IT plots canceled
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने बकाया जमा न करने पर चार भूखंडों के आवंटन रद्द कर दिए हैं। व्यावसायिक, आईटी व आईटीईएस के इन चार भूखंडों का आवंटियों पर करीब 447 करोड़ रुपये बकाया है। बकाया जमा न करने पर प्राधिकरण ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने एवीजे डेवलपर्स प्रा.लि. को वाणिज्यिक योजना के तहत सेक्टर-अल्फा-2 सी-1 में 11,584 वर्ग मीटर का भूखंड आवंटित किया था। कंपनी पर प्रीमियम व लीज रेंट के मद में 65 करोड़ रुपये बकाया हैं। इस बारे में कंपनी को कई बार पैसा जमा करने के लिए कहा गया, लेकिन पैसा जमा नहीं किया। अब प्राधिकरण ने सोमवार को इस भूखंड का आवंटन निरस्त कर दिया है। इस परियोजना में काफी दुकानें भी हैं। इनके खरीदारों के हित को देखते हुए प्राधिकरण इस प्रोजेक्ट को टेकओवर करेगा। खरीदारों को बताया जाएगा कि वे अब बिल्डर को भुगतान न करें। प्राधिकरण खरीदारों को दुकान दे देगा, लेकिन बाकी प्रोजेक्ट अपने कब्जे में रखेगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने आईटी व आईटीईएस योजना के तीन भूखंडों का आवंटन भी रद्द कर दिया है। इनके आवंटियों पर 382 करोड़ रुपये बकाया हैं। प्राधिकरण ने गैलेंट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. को नॉलेज पार्क-5 के भूखंड संख्या 202 को आवंटित किया था। यह भूखंड 100 एकड़ का है। इस आवंटी पर 300 करोड़ रुपये बकाया हैं। इसी तरह पूजा इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड को नॉलेज पार्क-5 में भूखंड संख्या-19 आवंटित किया था। इसका एरिया करीब 25 एकड़ है। इस पर करीब 49 करोड़ रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा भूखंड सुखमनी टेक्नोलॉजी प्रा. लि. को नॉलेज पार्क-5 में भूखंड संख्या-7 आवंटित किया गया था। 20 एकड़ के इस भूखंड के आवंटी पर 33 करोड़ रुपये बकाया हैं। प्राधिकरण ने तीनों भूखंडों का आवंटन निरस्त कर दिया। इनका आवंटन नए सिरे से किया जाएगा, ताकि आईटी उद्योग लग सकें और लोगों को रोजगार मिले। प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने बताया कि बकायेदारों के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी, जो भी बकायेदार पैसा नहीं जमा करेंगे, उनके खिलाफ आरसी जारी कर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed