{"_id":"68876183a7e0c1e66802b715","slug":"allegation-on-husband-and-their-wife-grnoida-news-c-23-1-lko1064-69781-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पति और उसकी प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पति और उसकी प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप लगाया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-150 स्थित ऐस पार्क सोसाइटी में रहने वाली महिला ने अपने पति और युवती पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया हैं। पीड़िता का कहना है कि वह अपने बच्चों के साथ सोसाइटी में अप्रैल 2024 से रह रही हैं। कुछ महीने पहले तक सब ठीक था। लेकिन बीते तीन महीने से पति का व्यवहार अचानक बदल गया। उसने घर आना बंद कर दिया और एक युवती के साथ रहने लगा हैं। जब पीड़िता ने विरोध किया तो पति घर से उसके निजी जेवरात भी ले गया।
आरोप है कि युवती ने अपने मोबाइल नंबरों से पीड़िता, उसकी बहन और 14 साल की बेटी के इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर पति के साथ अश्लील और न्यूड फोटो भेजे। इन फोटो के साथ आपत्तिजनक ऑडियो मैसेज और जान से मारने की धमकियां भी भेजी गईं। जब पति से इस बारे में पूछा तो पति ने खुद कबूला कि फोटो उनकी सहमति से भेजे गए हैं। फोटो और मैसेज को देखकर पूरा परिवार, खासकर बच्चे, मानसिक रूप से टूट चुके हैं और घर का माहौल खराब हो गया है। युवती और पति लगातार उसे धमका रहे हैं कि वह आत्महत्या कर ले, वरना वह उसकी हत्या कर देंगे। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की है।