{"_id":"68c444d0137c46e7510cce0e","slug":"allegation-of-marpeet-grnoida-news-c-23-1-lko1064-74939-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार लौटाते समय रुपये से भरा बैग गायब करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार लौटाते समय रुपये से भरा बैग गायब करने का आरोप
विज्ञापन
-मारपीट कर झूठा आरोप लगाने का भी आरोप, पुलिस जांच में जुटी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। किराये पर ली गई कार लौटाने आए युवक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कार एजेंसी संचालकों पर आरोप है कि उन्होंने बैग में रखे छह लाख रुपये नकद, लैपटॉप और जरूरी कागजात गायब कर दिए। इतना ही नहीं जब पीड़ित ने बैग मांगा तो उसके साथ मारपीट की गई और झूठा आरोप लगाते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी गई। पीड़ित ने सूरजपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
दिल्ली के शाहदरा निवासी यश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने करीब तीन महीने पहले साहिल और रोहन से एक कार किराये पर ली थी। 10 सितंबर को जब वह अपने साथी अभिषेक सारस्वत के साथ गाड़ी लौटाने पहुंचे तो उनका एचपी लैपटॉप, महत्वपूर्ण कागजात और करीब छह लाख रुपये नकद एक बैग में रखे हुए थे। जो गाड़ी में रह गए थे। आरोप है कि गाड़ी लौटाने के बाद उन्होंने साहिल से दूसरी गाड़ी ले ली। परी चौक पहुंचने पर उन्हें बैग का ध्यान आया और वह तुरंत साहिल के पास लौटे। लेकिन जब उन्होंने बैग मांगा तो साहिल और रोहन ने टालमटोल किया और अपने साथियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट कर दी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।