फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allegation of government interference in Delhi Gurdwara Management Committee

Noida News: दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी में सरकारी हस्तक्षेप का आरोप

Fri, 06 Jun 2025 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
Allegation of government interference in Delhi Gurdwara Management Committee
परमजीत सिंह सरना व मनजीत सिंह जीके ने सवाल उठाते हुए आरोप लगाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आम चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। शिरोमणि अकाली दल की कमेटी के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना व मनजीत सिंह जीके ने कमेटी के अध्यक्ष और महासचिव पर सीधा निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि वे सरकारी संरक्षण में लोकतांत्रिक व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे हैं। दिल्ली सरकार के अधीन काम करने वाले गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय ने उपराज्यपाल की मिलीभगत से सिख प्रतिनिधित्व को कमजोर करने की चाल चली है।

पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में सरना व जीके ने आरोप लगाया कि लॉटरी के माध्यम से सिंह सभाओं से चुने गए सदस्यों की सदस्यता को रद्द कर उनके स्थान पर सरकार के खास लोगों को नामित कर दिया गया है। उन्होंने इस निर्णय की तुलना उस दौर से की जब कालका-काहलों की जोड़ी ने पुलिस और प्रशासन की मदद से दिल्ली कमेटी पर जबरन कब्जा जमाया था। इस बार अदालत की प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए सरकार की मिलीभगत से अदालत से बाहर ही फैसले थोपे जा रहे हैं। जब मलकीत सिंह और कश्मीर सिंह ने कोर्ट में रिट दायर की थी, तब यही चुनाव आयोग हाईकोर्ट में उस याचिका का विरोध कर रहा था, लेकिन अब सत्ता के दबाव में अदालत को दरकिनार कर निर्णय सुनाया गया, जो न्याय व्यवस्था का अपमान है। सरना ने चेतावनी दी कि संगत अब इनकी लूट-खसोट और पंथ-विरोधी मानसिकता को समझ चुकी है और आने वाले चुनावों में इन्हें जवाब देने के लिए तैयार है। वहीं, जीके ने भी तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि दिल्ली कमेटी का मौजूदा नेतृत्व एक नाकाम प्रबंधन की मिसाल बन चुका है। उसने पहले धन और नौकरियों का लालच देकर हमारे लोगों को तोड़ने की कोशिश की, अब सरकारी ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed