फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   allegation of fraud

Noida News: यमुना विकास प्राधिकरण में प्लाट बेचने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी

Fri, 08 Aug 2025 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
allegation of fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में प्लाट बेचने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दिल्ली निवासी दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि कालकाजी दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दो लोगों ने यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 20 में एक प्लाट बेचने के नाम पर उनसे 73 लाख 26 हजार 469 रुपये की ठगी कर ली। कालकाजी दिल्ली निवासी विनोद भाटिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके दूर के रिश्तेदार अनिल भाटिया और करण भाटिया निवासी लाजपत नगर दिल्ली उनसे मिले। उन्होंने बताया कि यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-20 क्षेत्र में उनका एक प्लांट है। जो कि यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा आवंटित किया गया है। पीड़ित को झांसे में लेकर दोनों ने उनसे ढाई लाख रुपये नगद ले लिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उनसे कुल 73 लाख 26 हजार 469 रुपये ले लिया। लेकिन उनके नाम प्लांट की रजिस्ट्री नहीं की। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed