फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   allegation of fraud

Noida News: दोस्त पर लगाया 60 लाख रुपये धोखाधड़ी का आरोप

Sat, 06 Dec 2025 09:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
allegation of fraud
नोएडा। लखनऊ के रहने वाले व्यक्ति ने अपने ही दोस्त पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। व्यक्ति ने थाने में नोएडा के थाना सेक्टर-24 में तहरीर देकर मामले की जांच की मांग की है। गोमती नगर के रहने वाले बाबू सिंह ने शिकायती पत्र देते हुए बताया वर्ष 2013 में उनकी मुलाकात रोहिणी के रहने वाले राजेश चौहान से हुई थी। बाबू के मुताबिक राजेश नोएडा के सेक्टर-53 में रहने वाला नोएडा प्राधिकरण में ठेकेदारी करता है। आरोप है कि आर्थिक तंगी से जूझने की बात कहकर राजेश ने वर्ष 2015 में सेक्टर-53 में प्लाट बनवाने के नाम पर 60 लाख रुपये उधार लिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी राजेश ने रकम नहीं लौटाई। बार-बार तगादा करने पर राजेश ने धमकी देना शुरू कर दिया। जिसके बाद बाबू ने थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed