फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   allegation of attack

Noida News: महिला दुकानदारों ने लगाया मारपीट का आरोप

Wed, 27 Aug 2025 09:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
allegation of attack
महिला दुकानदारों ने लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में किसान चौक के पास बृजवासी पुरम काॅलोनी में दो महिला दुकानदार ने एक युवक पर अपने दो भाईयों के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी उधार में सिगरेट मांग रहा था। मना करने पर मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। बृजवासी पुरम निवासी शिव मूर्ति सिंह का आरोप है कि कॉलोनी में उनकी परचून की दुकान हैं। 30 अप्रैल को उनकी पत्नी मोहनवती व सास मालवती दुकान पर बैठी थी। तभी बृजवासी पुरम काॅलोनी में रहने वाला नीरज आया और उधार में सिगरेट मांगी। सिगरेट उधार देने से मना कर दिया। जिस पर आरोपी ने अपने भाई बबलू व श्रीधर को बुला लिया और दोनों महिलाओं के साथ मारपीट की। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed