फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   allegation of 75 lakh fraud

Noida News: निवेश कराकर 75 लाख हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 19 Dec 2025 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
allegation of 75 lakh fraud
-कोर्ट के आदेश के बाद सेक्टर-58 थाने में जांच शुरू, कंपनी के चार डायरेक्टरों के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। निवेश कराने के नाम पर 75 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए रियल एस्टेट से जुड़ी दो कंपनियों के चार डायरेक्टरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। व्यक्ति की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-58 के थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दिल्ली के करोल बाग निवासी रविंद्र सिंह रियल एस्टेट का काम करते हैं। रविंद्र का आरोप है कि 1 जून 2023 में केआरए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेट प्राइवेट लि. कंपनी के डॉयरेक्टर निखिल आनंद, परविंदर सिंह, मेसर्स मास्टर्स इंफ्रा के डायरेक्टर गुरचण सिंह, मनप्रीत सिंह से एक होटल में मुलाकात हुई थी। जहां डायरेक्टरों ने एचएएल कर्मचारियों के लिए प्रस्तावित एक आवासीय परियोजना में शेयरधारक बनने की सलाह दी। रविंद्र का आरोप है कि डायरेक्टरों ने शेयरधारक नहीं बनाया। इस विषय पर जब डायरेक्टरों से बातचीत की गई तो रविंद्र को धमकी दे दी। कई बार थाने के चक्कर काटने के बाद भी शिकायत दर्ज नहीं हुई तो रविंद्र ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-58 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने बताया मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

----
काव्यांश मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed