फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   All three miscreants were killed in 13 minutes, 43 bullets were fired from both sides.

Noida News: 13 मिनट में तीनों बदमाश हुए ढेर, दोनों ओर से चलीं 43 गोलियां

Sat, 13 Jul 2024 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
All three miscreants were killed in 13 minutes, 43 bullets were fired from both sides.
सोनीपत के खरखौदा में भाऊ गिरोह के तीन बदमाशों के एनकाउंटर का मामला
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त व एसीपी की बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी लगी थी गोली
सन्नी को पांच और आशीष व विक्की को तीन-तीन गोलियां लगीं
---------------
8:40 बजे रात को पुलिस ने घेरा, रात 8:53 बजे एंबुलेंस को दी गई सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और सोनीपत एसटीएफ की संयुक्त टीम से महज 13 मिनट में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के तीन बदमाशों को ढेर कर दिया था। इस दौरान दोनों ओर से 43 गोलियां चली थीं। बदमाश एक के बाद एक गोली चलाकर पुलिस को ललकारते रहे। एक गोली दिल्ली पुलिस के एसआई अमित की टांग में लगी जबकि एक-एक गोली पुलिस उपायुक्त अमित गोयल और एसीपी उमेश भर्तवाल की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी।
गोलियों की तड़तड़ाहट बंद हुई तो टीम फौरन बदमाशों के नजदीक पहुंची। तीनों खून से लथपथ पड़े थे। शुक्रवार रात 8.53 बजे संयुक्त टीम ने कंट्रोल रूम और एंबुलेंस को कॉल की। इसके बाद आशीष उर्फ लालू, विक्की उर्फ छोटा उर्फ रिधाना व सन्नी गुर्जर उर्फ करड़ को खरखौदा के अस्पताल भेजा गया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। इनके पास से पांच ऑटोमैटिक पिस्टल, 19 कारतूस और एक किया कार मिली है। आरोपी हरियाणा में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच की विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह ने बताया कि राजौरी गार्डन स्थित बर्गर किंग में 18 जून को अमन जून (26) की हत्या के मामले में पुलिस को शूटरों की तलाश थी। शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त अमित गोयल, एसीपी उमेश भर्तवाल, इंस्पेक्टर रामपाल, एसआई अमित व अन्यों की टीम को मुखबिर से खबर मिली। बताया गया कि भाऊ गैंग के बदमाश आशीष और विक्की किसी साथी के साथ खरखौदा में बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। सभी बदमाश किया सेलटोस कार में सवार हैं। सूचना के बाद फौरान सूचना को एसटीएफ सोनीपत के डिप्टी एसपी इंदिवर और इंस्पेक्टर योगिंदर से सांझा किया गया। संयुक्त टीम बदमाशों की तलाश में जुट गई। इस बीच पुलिस ने रात करीब 8:40 बजे रोहतक-छिनौली रोड पर बदमाशों की गाड़ी देखी। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे। उन्होंने कच्चे रास्ते पर गाड़ी उतार दी जो खेत में फंस गई। इस बीच बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने बदमाशों से फायरिंग बंद करने और सरेंडर करने के लिए कहा। इस बीच एक गोली एसआई अमित को लगी। बाद में एसीपी व डीसीपी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी। इसके बाद बदमाशों को ढेर कर दिया गया। बदमाश ने 24 और पुलिस ने 19 गोलियां चलाईं। सन्नी को पांच और आशीष व विक्की को तीन-तीन गोलियां लगीं। बाद में खरखौदा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया। बर्गर किंग हत्या के मामले में आशीष और विक्की दोनों की तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष के खिलाफ 20 तो सन्नी के खिलाफ 7 मामले थे दर्ज
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आशीष के खिलाफ 20 मामले दर्ज थे, जबकि सन्नी के खिलाफ सात और विक्की के खिलाफ तीन मामले दर्ज थे। इनकी गिरफ्तारी पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। दिल्ली और हरियाणा पुलिस को इनकी तलाश थी। हिमांशु भाऊ के मौजूदा समय में पुर्तगाल में होने की आशंका है। तीनों बदमाश हिमांशु के गिरोह के लिए काम करते थे।
एक सप्ताह पहले भाऊ ने इंस्टाग्राम पर डाली थी पोस्ट

भाऊ ने इंस्टाग्राम पर एक सप्ताह पहले पोस्ट डाली थी। इसमें भाऊ ने लिखा था, ‘आज हमारे तीन भाई आशीष उर्फ लालू हिसार, सन्नी गुर्जर और विक्की छोटा उर्फ रिंधाना को पुलिस ने बिना मुठभेड़ के बाद अरेस्ट कर लिया है। उनके पास कोई हथियार नहीं था। पुलिस उनकी गिरफ्तारी को छुपा रही है, ताकि वो अजय की तरह फर्जी एनकाउंटर कर मेडल पा सकें। पुलिस गुंडागर्दी छोड़कर कानून के दायरे में काम करे।’ हालांकि, पोस्ट को बाद में हटा लिया गया था। भाऊ ने गिरफ्तारी के लिए दिल्ली या हरियाणा पुलिस का नाम नहीं लिया था। इधर, पोस्ट के एक सप्ताह बाद अब तीनों के एनकाउंटर पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस तरह के पोस्ट गैंगस्टर दबाव बनाने के लिए करते हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों बदमाशों को पहले नहीं पकड़ा गया था।

छह माह में भाऊ गिरोह ने जमा किए 25 करोड़

एक माह पहले बर्गर किंग में अमन की हत्या के बाद सुर्खियों में आए हिमांशु भाऊ गैंग ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ वारदात कर पुलिस की नाक में दम कर दिया। हरियाणा और दिल्ली के कारोबारियों से लगातार बदमाश रंगदारी वसूलते रहे। बड़ी संख्या में ऐसे भी कारोबारी थे, जिन्होंने डर की वजह से पुलिस से शिकायत नहीं की और रंगदारी दे दी। सूत्रों का कहना है कि छह माह के दौरान 25 करोड़ से ज्यादा की रकम गिरोह वसूल चुका है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि तीन शूटर की मौत से गिरोह धक्का लगेगा। उनकी वारदातों में फिलहाल कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article