फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   All three authorities together will run 500 e-buses on 24 routes.

Noida News: तीनों प्राधिकरण मिलकर 24 रूटों पर चलाएंगे 500 ई-बसें

Wed, 04 Dec 2024 10:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:59 AM IST
विज्ञापन
All three authorities together will run 500 e-buses on 24 routes.
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में संचालन को लेकर आम सहमति बनी
विज्ञापन

नियम और शर्तों को तैयार कर जनवरी में निविदा तो फरवरी में शुरू होगी सेवा
-------------
24 घंटे में 200 किमी बस चलाना होगा अनिवार्य




माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के संचालन से पहले सार्वजनिक परिवहन सेवा को मजबूत करने के लिए जिले के तीनों प्राधिकरण मिलकर 24 रूटों पर 500 ई-बसों का संचालन करेंगे। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में संचालन को लेकर नोएडा, ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण की भूमिका पर गहन चर्चा हुई।
इसमें तय किया गया है कि नोएडा में सबसे ज्यादा आबादी होने के कारण यात्रियों की संख्या पर्याप्त होगी। इसके बाद ग्रेनो फिर यमुना क्षेत्र में यात्री मिलने की संभावना है। ऐसे में संचालन पर होने वाले खर्च का निर्धारण भी इसी के मुताबिक करने के लिए तीनों प्राधिकरण संयुक्त समिति बनाएंगे। साथ ही, बस संचालन के लिए नियम और शर्तों को तैयार कर जनवरी में निविदा जारी होगी। फरवरी में बस सेवा शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि नोएडा क्षेत्र में 13, ग्रेनो में नौ व यमुना सिटी में दो रूटों पर ई-बसों का संचालन होगा। हालांकि, रूटों के निर्धारण को लेकर प्राधिकरणों को स्वतंत्रता दी गई है। इसमें प्रत्येक बस को 24 घंटे में 200 किलोमीटर का सफर तय करना अनिवार्य होगा। नोएडा क्षेत्र में 257, ग्रेनो में 196 और यमुना सिटी में 52 बसें चलेंगी। इन रूटों पर प्रथम चरण में यात्रियों के हिसाब से ही बसें चलाने का निर्णय लिया गया। आगामी 15 दिनों में यमुना सिटी में डिपो के लिए जमीन चिन्हित कर काम शुरू करने का भी निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईटेक होंगी बसें, मिलेंगी सभी सुविधाएं
हाईटेक बसें यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस ट्रैकर और एसी सहित सभी सुविधाओं से लैस होंगी। सीटों की गुणवत्ता भी अन्य बसों की तुलना में आरामदायक होगी। हाई रेजोल्यूशन कैमरे की देखरेख में यात्री बसों में सफर कर सकेंगे। तीनों प्राधिकरण खरीदकर या निजी कांट्रेक्टर से अनुबंध कर ई-बसें चलाएंगे, ताकि प्रदूषण से भी बचाव हो और ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का सपना साकार हो सके। ई-बस का संचालन करने के लिए प्राधिकरणों ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर दिया है। योजना में तीनों प्राधिकरण के करीब 600 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इन बसों से ऑटो रिक्शा और अन्य कारणों से लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।





हर 15 मिनट में मिलेंगी बसें

यीडा के ओएसडी राजेश कुमार ने बताया गया कि दो श्रेणियों की बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें 9 व 12 मीटर की बसें यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाएंगी। इसके लिए रूट पर चार्जिंग प्वाइंट विकसित किए जाएंगे। नोएडा में सिटी बस डिपो सेक्टर-82 व 90 में होंगे, जबकि ग्रेनो व यमुना सिटी में विकल्प तलाशें जा रहे हैं। इसके अलावा रूटों पर यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। हर 15 मिनट में रूट पर बने स्टाप प्वाइंट पर बस मिलेगी।

नोएडा में 13 रूटों पर बसें चलेंगी
बाॅटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन टू दादरी बस स्टॉप वाया सेक्टर-49 ब्लॉक डी, एनएसईजेड, फेज-2, सूरजपुर। सेक्टर-2 वाया मोरना व आईएसबीटी नोएडा। सिटी सेंटर वाया सेक्टर-36 गोल्फ कोर्स, सुल्तानपुर, भंगेल से केसर अपार्टमेंट। बॉटनिकल गार्डन से डिपो मेट्रो स्टेशन वाया अट्टा मार्केट, जीआईपी, एचसीएल कंपनी, एमिटी विश्वविद्यालय, एडवेंट, परी चौक। सेक्टर-12, 22 से कासना वाया निठारी, कुलेसरा, हबीबपुर, सूरजपुर कलेक्ट्रेट। बिरला इंस्टीट्यूट से सेक्टर-62 वाया अट्टा मार्केट, बॉटनिकल गार्डन, सिटी सेंटर, आरटीओ ऑफिस व सेक्टर-59। सेक्टर-62 से सीधे एनएसईजेड मेट्रो। सेक्टर-62 से दादरी वाया सेक्टर-76, सूरजपुर एलजी चौक। बॉटनिकल गार्डन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन वाया अक्षरधाम व आईटीओ। बाॅटेनिकल गार्डन से कश्मीरी गेट वाया अक्षरधाम, लक्ष्मीनगर, गीता कालोनी, विजय घाट। सेक्टर-90 से सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन। सेक्टर-15 से विजय नगर गाजियाबाद वाया अट्टा मार्केट, सिटी सेंटर, चार मूर्ति, ताज हाईवे, एनएच 24 व विजय नगर। नोएडा स्टेडियम से वीर सावरकर चौक वाया पुलिस स्टेशन सेक्टर-20, सेक्टर-28, एचसीएल-एमिटी, सेक्टर-148, परी चौक, कासना।



ग्रेनों में 9 रूटों पर बसें चलेंगी



शशि चौक से ऐस सिटी वाया स्टेलर जीवन इको विलेज, किसान चौक, सेक्टर-71। शारदा विश्वविद्यालय वाया डीआईटी, निर्मल कुंज, जीबीयू, कासना। एकमूर्ति चौक से जीबीयू वाया चार मूर्ति, यथार्थ अस्पताल, आम्रपाली वेस्ट, गलेरिया मॉल, यामहा मोटर्स, कलेक्ट्रेट परी चौक से जीबीयू गेट नंबर एक। ग्रेनो वेस्ट से बॉटनिकल गार्डन वाया सेक्टर-72, सेक्टर-51, शशि चौक। दादरी से जीबीयू वाया कासना। परी चौक से डेल्टा-2, ग्रेनो प्राधिकरण ऑफिस, कासना, जेपी ग्रींस। परी चौक से आनंद विहार रेलवे स्टेशन वाया अक्षरधाम, लक्ष्मीनगर। परी चौक से साहिबाबाद वाया सूजरपुर, एलजी चौक, नोएडा फेज-2 व सेक्टर-62 होते हुए। दादरी से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन वाया लाल कुआं।

यमुना सिटी में दो रूटों पर बसें चलेंगी

परी चौक से नोएडा एयरपोर्ट वाया रबुपूरा। कासना बस डिपो से एयरपोर्ट वाया गलगोटिया विश्वविद्यालय।



----------------



छह माह में सवा करोड़ रुपये गंवाकर बंद की थी सेवा

यीडा ने गलगोटिया व रबूपुरा से नोएडा और ग्रेनो के लिए छह बसों के संचालन में छह माह में सवा करोड़ रुपये गंवाकर सेवा बंद कर दी है। यात्री न मिलने से प्राधिकरण को प्रतिमाह 25 लाख रुपये का नुकसान हो रहा था। बस संचालन के लिए अनुबंधित कंपनी ने प्रतिमाह 27.18 लाख रुपये की कमाई निर्धारित थी, लेकिन यात्री न होने से बसें हर माह सिर्फ एक से दो लाख की कमाई कर पा रहीं थीं। इस नुकसान और यात्रियों के नहीं मिलने से प्राधिकरण ने सभी छह बसों का संचालन बंद कर दिया था।

---------------
मुख्य सचिव ने 24 रूटों पर 500 बसों के संचालन के लिए तीनों प्राधिकरणों की जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया है। जनवरी तक 9 व 12 मीटर की ई-बसों के संचालन के लिए निविदा निकाल दी जाएगी। फरवरी के पहले सप्ताह से बस सेवा शुरू होने की उम्मीद है। - प्रेरणा सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेनो प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article