फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   All-caste Mahapanchayat stopped in Dadri, prominent people detained

Noida News: दादरी में सर्वजातीय महापंचायत रोका, प्रमुख लोग नजरबंद

Fri, 15 May 2026 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
All-caste Mahapanchayat stopped in Dadri, prominent people detained
फोटो
विज्ञापन


दादरी में सर्वजातीय महापंचायत रोका, प्रमुख लोग नजरबंद
देर शाम महापंचायत स्थगित, प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा/दादरी। ब्रह्मपुरी स्थित भगवान परशुराम धर्मशाला में प्रस्तावित सर्वजातीय महापंचायत को लेकर शुक्रवार को पूरे दिन क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस प्रशासन की ओर से समाज के कई प्रमुख लोगों को उनके घरों पर ही नजरबंद किए जाने की चर्चा होती रही। प्रशासनिक दबाव के बीच आखिरकार महापंचायत को स्थगित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ ब्राह्मण नेता एवं समाजसेवी पंडित पीताम्बर शर्मा को चिटहेरा स्थित उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया। वहीं समाजसेवी अधिवक्ता कपिल शर्मा को ग्राम बील अकबरपुर स्थित आवास पर पुलिस निगरानी में रखा गया। मास्टर परमानंद शर्मा को भी दादरी स्थित उनके आवास पर पुलिस ने बाहर निकलने से रोक दिया। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन गीता पंडित के आवास पर भी पुलिस टीम पहुंची, हालांकि उससे पहले ही वह एक अन्य कार्यक्रम के लिए घर से निकल चुकी थीं।
विज्ञापन

देर शाम महापंचायत को स्थगित करने के बाद समाज के प्रमुख लोग चिटहेरा गांव स्थित पंडित पीताम्बर शर्मा के आवास पर एकत्र हुए। यहां आईपीएस अधिकारी दीक्षा भूरिया और एसएसआई दीनानाथ यादव को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें और आपत्तियां दर्ज कराई गईं। वहीं दादरी कोतवाली प्रभारी को ब्राहमण समाज के खिलाफ अमर्यादित एवं समाज में वैमनस्य फैलाने वाली टिप्पणी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है। जिसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया एवं विभिन्न माध्यमों से समाजवार्दी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी का वीडियो प्रसारित हो रहा है। जिसमें उनकी ओर से ब्राहमण समाज में वैमनस्य फैलाने वाली टिप्पणी की गई है। समाज की धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत हुई है। इस पर पीताम्बर शर्मा, कपिल शर्मा, डाॅ.वन्दना वशिष्ठ के हस्ताक्षर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित पीताम्बर शर्मा ने कहा, शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना लोकतांत्रिक अधिकार है और उसे रोकना उचित नहीं है।

नगर पालिका परिषद के चेयरमैन गीता पंडित ने कहा, समाज की माताओं, बहनों और बेटियों को लेकर अमर्यादित टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने शांतिपूर्ण महापंचायत को रोके जाने और लोगों को नजरबंद किए जाने पर प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाए।

इस दौरान डॉ. वंदना वशिष्ठ, रामकुमार शर्मा, जय शिव शर्मा, सुधीर वत्स, सोनू भगत, शिव कुमार कौशिक, संजय शर्मा, रामवीर शर्मा, हरिओम दरोगा, सुभाष गौतम, लक्ष्मण शर्मा, अभिषेक मैत्रेय, टीकाराम शर्मा, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed