{"_id":"65cf8b29613097b301044a65","slug":"alipur-fire-kejriwal-meets-victims-announces-compensation-noida-news-c-340-1-del1011-39846-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीपुर अग्निकांड : पीड़ितों से मिले केजरीवाल, मुआवजे की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीपुर अग्निकांड : पीड़ितों से मिले केजरीवाल, मुआवजे की घोषणा
विज्ञापन
मृतक के परिजनों को 10 लाख, गंभीर से रूप से घायलों को दो लाख मिलेंगे
दमकल के देरी से पहुंचने और आवासीय क्षेत्र में फैक्टरी चलाने की होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार सुबह अलीपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अग्निकांड के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। साथ ही घटना के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ितों को मदद का आश्वासन दिया। केजरीवाल ने कहा कि सरकार मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर से रूप से घायलों को 2-2 लाख और मामूली रूप से घायलों को 20-20 हजार रुपये का मुआवजा देगी। साथ ही, रिहायशी क्षेत्र में फैक्टरी चलाए जाने की जांच करेगी। इसके अलावा दमकल के देर से पहुंचने की जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि फैक्टरी में रखा केमिकल घटना के बाद नालियों में बहने लगा। इस वजह से आसपास की कई दुकानों और घरों में भी आग लग गई। आसपास की जो दुकानें और घर जल गए हैं, उनके नुकसान का आकलन करने नीति के तहत मुआवजा दिया जाएगा। इस संबंध में संबंधित जिलाधिकारी को निर्देश दिया जा चुका है।
पीड़ितों से मिले सचदेवा, भाजपा देगी सहायता राशि
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी पीड़ितों के परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि घटना दिल्ली सरकार व निगम के फैक्टरी लाइसेंसिंग विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का परिणाम है। इसमें दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह जांच का विषय है कि कैसे घनी आबादी में फैक्टरी चल रही थी। भाजपा की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजन को अंत्येष्टि सहयोग में 50 हजार व घायलों के इलाज में सहयोग के लिए 25 हजार की सहायता राशि दी जाएगी। कुछ लोग जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं भाजपा उनकी मदद की व्यवस्था कर रही है। उन्होंने मांग की कि दिल्ली सरकार मृतकों के परिजन को 25 लाख रुपये और घायलों को 10 लाख रुपये मुआवजा दें।
विज्ञापन
पीड़ितों को समय पर नहीं मिली मदद : कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि दुर्घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। यह दुर्घटना दिल्ली सरकार और निगम के लाइसेंसिंग विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की वजह से है। यदि समय पर दमकल विभाग की गाड़ियां आ जातीं तो इतना भारी नुकसान नही होता और मरने वालों को बचाया जा सकता था। इसके अलावा घायलों को समय पर इलाज नहीं मिला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद डाॅ. उदित राज ने भी घटनास्थल का दौरा किया।